विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2020

पाकिस्तान में COVID-19 से 105 और मरीजों की मौत, कुल मामले बढ़कर 185,034 हुए

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 105 और संक्रमित लोगों की मौत होने से देश में मृतक संख्या बढ़कर 3,695 हो गई. वहीं COVID-19 से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 185,034 हो गई है.

पाकिस्तान में COVID-19 से 105 और मरीजों की मौत, कुल मामले बढ़कर 185,034 हुए
पाकिस्तान में COVID-19 से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 185,034 हो गई है.
  • पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 105 और संक्रमित लोगों की मौत
  • देश में मृतक संख्या बढ़कर 3,695 हो गई.
  • COVID-19 से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 185,034 हो गई.
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 105 और संक्रमित लोगों की मौत होने से देश में मृतक संख्या बढ़कर 3,695 हो गई. वहीं COVID-19 से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 185,034 हो गई है. यह जानकारी पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार देश में अभी तक COVID-19 की कुल 11,26,761 जांच हुई हैं जिनमें से सोमवार को हुई 24,599 जांच शामिल हैं. मंत्रालय ने कहा कि COVID-19 के 3,946 नये मामले सामने आने से पाकिस्तान में इसके कुल मामले बढ़कर 185,034 हो गए. 

पिछले 24 घंटे में 105 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,695 हो गई. सिंध प्रांत में सबसे अधिक 71,092 मामले सामने आए है, इसके बाद पंजाब प्रांत में 68,308, खैबर पख्तूनख्वा में 22,633, इस्लामाबाद में 11,219, बलूचिस्तान में 9,587, गिलगित-बाल्टिस्तान में 1,326 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 869 मामले सामने आए हैं. मंत्रालय ने कहा कि अब तक 73,471 कोरोना वायरस मरीज ठीक हुए हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Coronavirus Update, Coronavirus In Pakistan, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com