मछली (Fish) की एक प्रजाति (Species) जिसे पिछली एक सदी से लुप्त हो चुका माना जा रहा था, अब अमेरिका (US) के कोलोराडो में एक बार फिर सामने आई है. न्यूज़वीक की खबर के अनुसार, यह मछली खनन के प्रदूषण, अधिक मछली पकड़े जाने और दूसरी प्रजातियों के संग प्रतिस्पर्धा के कारण पूरी तरह से साफ हो गई थी. इस ग्रीनबैक कटथ्रोट ट्राउट (Greenback Cutthroat Trout) को 1930 के दशक में पूरी तरह से विलुप्त मान लिया गया था.यह मछली प्राकृतिक तौर से प्रजनन करती है. इसे साउथ प्लेटे ड्रेनेज के ऐतिहासिक पानी (South Platte Drainage's historical waters) में खोजा गया. ट्विटर पर कोलोराडो पार्क और वाइल्डलाइफ साउथईस्ट क्षेत्र के आधिकारिक हैंडल से एक थ्रेड पोस्ट किया गया है. सोमवार को इस मछली पर यहां कई पोस्ट किए गए.
BREAKING NEWS: @GovofCO announces @COParksWildlife discovery of greenback cutthroat trout are naturally reproducing in ancestral waters of their native South Platte Drainage. Greenbacks were long considered extinct. Huge win for #wildlife #conservation.https://t.co/XMdCESCklS pic.twitter.com/Y5wiwrdenS
— CPW SE Region (@CPW_SE) September 23, 2022
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस ट्वीट में लिखा गया है कि "@GovofCO यह घोषणा करता है कि @COParksWildlife की ग्रीनबैक कटथ्रोट ट्राउट अपने प्राकृतिक घर साउथ प्लेट ड्रेनेज में प्राकृतिक तौर से प्रजनन कर रही हैं. ग्रीनबैक को लंबे समय तक लुप्त माना गया था. यह वाइल्डलाइफ कंज़रवेशन की बड़ी जीत है."
वाइल्डलाइफ पार्क इस मछली को दोबारा पाकर बहुत खुश है. इस पोस्ट को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 1200 से अधिक लाइक मिल चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने इसे शेयर किया है. कई लोग इस खोज पर आश्चर्य कर रहे हैं.
कोलोराडो पार्क ने न्यूज़वीक को बताया कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. एक दशक तक कड़े प्रयास करने के बाद इस लगभग लुप्त हो चुकी प्रजाति को बचाया जा सका.
CPW ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा, कि लंबे समय से इस प्रजाति की गैरमिश्रित मछली ढूंढे जाने के प्रयास हो रहे थे. 2012 में सेंट्रल कोलोराडो के बियर क्रीक में इसे खोजा गया, फिर इसके स्पर्म और अंडों के नमूने इकठ्ठे किए गए. तब से इसकी नई जनसंख्या को बढ़ाने के प्रयास तेज़ किए गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं