विज्ञापन

लैंडस्‍लाइड, नदियों में उफान... उत्‍तराखंड में आफत की बारिश; देहरादून समेत 5 जिलों के लिए IMD का अलर्ट

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं, कई जग लैंडस्‍लाइड सड़कें बंद हो गई हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

लैंडस्‍लाइड, नदियों में उफान... उत्‍तराखंड में आफत की बारिश; देहरादून समेत 5 जिलों के लिए IMD का अलर्ट
उत्तराखंड में मानसून के 48 घंटों में ही दिखने लगे साइड इफेक्ट
देहरादून:

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से हालात बेहद खराब नजर आ रहे हैं. राज्य में लगभग 60 से ज्यादा सड़के मलबा और बोल्डर आने के कारण बंद हो गई हैं, जिनको लगातार खोलने का प्रयास किया जा रहा है. इन बंद हुई सड़कों में कई खोली गई हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से बार-बार सड़क पर मलबा आ रहा है. वहीं उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने आगे 24 घंटे के लिए राज्य के 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बीते 24 घंटों में कहां कितनी बारिश? 

बुधवार को देहरादून के बागेश्वर समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है. देहरादून की कई सड़के जलभराव के कारण डूबी हुई रहीं. मानसून को अभी केवल 48 घंटे ही आए हुए उत्तराखंड में हुए हैं और उसके साइड इफेक्ट भी दिखने शुरू हो गए हैं. देहरादून मालदेवता की तरफ सड़क पर मलबा आने के कारण काफी देर तक सड़क बाधित रही. देहरादून से सॉन्ग नदी बांध को जाने वाला रास्ता कई घंटे तक बंद रहा. इसकी वजह रही लगातार सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आना. वहीं, पिछले 24 घंटे में देहरादून में 65 मिमी, मसूरी में 52 मिमी, जॉली ग्रांट में मिमी, गरुड़ बागेश्वर में 68 मिमी, चंपावत में 61 मिमी, बनबसा में 61 मिमी, नरेंद्र नगर में 34 मिमी और सोमेश्वर में 36 मिमी बारिश हुई.  

Latest and Breaking News on NDTV

शिव की विशाल प्रतिमा छाती तक उफनती अलकनंदा में समाई

रुद्रप्रयाग  में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच अलकनंदा नदी विकराल रूप धारण करती जा रही है. नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात चिंताजनक बने हुए हैं. स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेलनी पुल के नीचे स्थापित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा छाती तक उफनती अलकनंदा में समा गई है. यह दृश्य लोगों के लिए कौतूहल के साथ-साथ चिंता का विषय भी बन गया है. बीते 24 घंटों से जारी बारिश के कारण अलकनंदा अपने पूरे वेग से बह रही है. नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में खतरा मंडराने लगा है. बेलनी पुल के नीचे स्थित शिव प्रतिमा, जो सामान्य दिनों में पूरी तरह दिखाई देती है, अब आधी जलधारा में डूब चुकी है. तेज बहाव और गर्जना करती नदी का दृश्य मानसून की भयावहता का एहसास करा रहा है. नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. आपदा प्रबंधन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं. अधिकारियों ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बंद 

लगातार हो रही बारिश के बीच श्रीनगर-रुद्रप्रयाग के बीच सिरोबगड़ स्लाइड जोन में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बंद हो गया है. लगातार हो रहे भूस्खलन से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. सिरोबगड़ स्लाइड जोन पिछले करीब तीन दशकों से राष्ट्रीय राजमार्ग का सबसे बड़ा जख्म बना हुआ है. हर मानसून में यह क्षेत्र चारधाम यात्रा, स्थानीय लोगों और आवश्यक आपूर्ति के लिए गंभीर चुनौती बन जाता है. करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद इस स्लाइड जोन का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल सका है.

ये भी पढ़ें:- मॉनसून ने दिल्ली में दी दस्तक, 5 दिन झमाझम बारिश होगी, NCR में बदला मौसम

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के अलर्ट को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है.

ये भी पढ़ें:- मानसून की दस्तक से पहाड़ों पर आफत, यमुनोत्री-उत्तरकाशी मार्ग पर भयानक हादसा, बाल-बाल बची 4 लोगों की जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Rain, Uttarakhand Rain Alert, Uttarakhand Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com