विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान, लोगो-ध्वज, सेरेमोनियल वर्दी बदली

उत्तराखण्ड पुलिस के ध्वज का अनावरण 4 अप्रैल 2008 को हुआ था. बदलती चुनौतियों और पुलिस बल के बढ़ते दायित्वों के अनुरूप नवीन गौरव चिह्नों और प्रतीकों को तैयार किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा 21 अक्टूबर 2026 को नवीन स्वरूप को अनुमोदन प्रदान किया गया था.

उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान, लोगो-ध्वज, सेरेमोनियल वर्दी बदली
उत्तराखंड पुलिस का लोगो-ध्वज, सेरेमोनियल वर्दी बदली
NDTV

उत्तराखंड पुलिस को अब नई पहचान मिल गई है. करीब 26 साल बाद उत्तराखंड पुलिस का Logo-Emblem बदल गया है. 9 नवंबर 2000 उत्तराखंड पुलिस का प्रतीक चिन्ह और प्रचलित ध्येय वाक्य मिला था, उत्तराखंड पुलिस का प्रचलित ध्येय वाक्य मित्र सेवा सुरक्षा को बदलकर कर्म सत्यं शौर्यम्' किया जा रहा है. 26 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस के नए ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी को बदल गया है. उत्तराखंड पुलिस के नए ध्येय वाक्य में संस्कृत शिक्षा का प्रयोग किया गया है. संस्कृत भाषा के तीन शब्द "कर्म सत्यं शौर्यम्'" को उपयोग में लाया गया है. लाल और नीले रंग को शामिल करते हुए राष्ट्रपति पुलिस कलर भी तैयार कर लिया गया है. राष्ट्रपति पुलिस कलर को प्रदान करने और लोगों वो ध्येय वाक्य का अनावरण करने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह देहरादून में 6 नवंबर को आएंगे.

उत्तराखण्ड पुलिस के नए प्रतीक चिह्न में क्या है?

उत्तर प्रदेश से अलग राज्य बनने के बाद यह उत्तराखंड पुलिस को बिल्कुल अलग पहचान दी गई है. उत्तराखण्ड पुलिस के नए प्रतीक चिह्न में अशोक स्तंभ, ‘सत्यमेव जयते', स्वर्णिम लॉरेल रीथ, हिमालय एवं नदी को समाहित किया गया है, जो राष्ट्रीय गौरव, सत्य, न्याय, उत्कृष्टता और उत्तराखण्ड की विशिष्ट भौगोलिक पहचान को दर्शाते हैं. पूर्व प्रचलित तीन रंगों वाले क्षैतिज पुलिस ध्वज के स्थान पर गहरे नीले रंग की पृष्ठभूमि वाला नवीन ध्वज अपनाया गया है, जिसके मध्य नया पुलिस प्रतीक चिह्न और लाल व स्वर्णिम किनारे शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्दी पर इस्तेमाल होने वाले फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया और क्रेस्ट को भी नवीन प्रतीक चिह्न के अनुरूप स्वरूप प्रदान किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सेरेमोनियल वर्दी का भी बदला स्वरूप

इसके साथ ही पारंपरिक खाकी परिधान में बहुरंगी सेरेमोनियल सैश, अलंकरण और विशिष्ट परेड संबंधी साज-सज्जा को शामिल करते हुए सेरेमोनियल वर्दी को नया स्वरूप दिया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों और जवानों को नए गौरव चिह्नों के अनावरण पर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस की पहचान को नया स्वरूप प्रदान करना केवल प्रतीकों और वर्दी में बदलाव नहीं, बल्कि पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मूल आदर्शों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि पुलिस के नए प्रतीक गौरव के साथ जिम्मेदारी का भी एहसास कराते हैं. इस नई पहचान का वास्तविक सम्मान तभी होगा, जब प्रत्येक नागरिक को पुलिस के व्यवहार में संवेदनशीलता, कार्यप्रणाली में दक्षता और कार्रवाई में निष्पक्षता दिखाई दे.

यह भी पढ़ें | 'पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें', उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी से की फोन पर बात

6 नवंबर को नई सेरेमोनियल वर्दी में पुलिस जवानों की परेड

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्मार्ट पुलिसिंग की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है. उत्तराखण्ड पुलिस को भी आधुनिक तकनीक से सुसज्जित, अधिक प्रशिक्षित, दक्ष एवं सक्षम बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस का नवीन ध्येय वाक्य ‘कर्म सत्यं शौर्यम्' कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और साहस का संदेश देता है. पुलिस के प्रत्येक अधिकारी और जवान को इन आदर्शों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में आत्मसात करना होगा. वर्दी का सम्मान आचरण से और जनता का विश्वास सेवा से मजबूत होता है.

Uttarakhand Police New logo flag CM Pushkar Singh Dhami Unveiled Ceremonial uniform changed

Uttarakhand Police New logo flag CM Pushkar Singh Dhami Unveiled Ceremonial uniform changed

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का अनावरण विशेष महत्व रखता है. भारत के प्रथम गृह मंत्री और राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि यह अवसर राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि आगामी 6 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर' से अलंकृत किया जाएगा. इस मौके पर उत्तराखण्ड पुलिस के जवान नवीन सेरेमोनियल वर्दी में परेड में प्रतिभाग करेंगे. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड पुलिस अपनी नवीन पहचान के साथ जनसेवा, अनुशासन, दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के नए मानक स्थापित करेगी.

यह भी पढ़ें | इस वीकेंड उत्तराखंड की पहाड़ी वादियों में घूमने का है प्लान, सफर पर निकलने से पहले चेक कर लें रूट और डायवर्जन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Police, Uttarakhand Police News, Uttarakhand News, Pushkar Singh Dhami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com