विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस में निकली बंपर भर्ती, 1600 से ज्यादा पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Uttarakhand Police Bharti: उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का लंबे समय से इंतजार हो रहा था. अब इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसमें कांस्टेबल समेत तमाम पदों पर भर्ती निकाली गई है.

उत्तराखंड पुलिस में निकली बंपर भर्ती, 1600 से ज्यादा पदों पर नोटिफिकेशन जारी
उत्तराखंड पुलिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी

उत्तराखंड पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की तरफ से कुल 1694 पदों के लिए ये नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस बड़ी भर्ती को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं. इस भर्ती के तहत पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक, फायरमैन और बाकी पद शामिल हैं. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर 2026 से शुरू होंगे. आइए जानते हें कि भर्ती की तारीख क्या है और कैसे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

नोट कर लीजिए ये जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 25 नवंबर 2026
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख - 25 दिसंबर 2026 
  • आवेदन में सुधार की तारीख - 28 से 30 दिसंबर 2026
  • लिखित परीक्षा की संभावित तारीख - 4 अप्रैल 2027

कैसे करना होगा आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाना होगा
  • यहां जाकर भर्ती का लिंक नजर आएगा, इस पर क्लिक करें 
  • क्लिक करने के बाद जरूरी स्टेप्स को फॉलो करना होगा और फिर आवेदन फॉर्म खुलेगा
  • फॉर्म को अच्छी तरह से भरें और दस्तावेज अपलोड करें
  • आखिर में सबमिट करने से पहले इसे एक बार ठीक से पढ़ लें

किस पद पर कितनी भर्ती?

जिला पुलिस (पुरुष) - उत्तराखंड पुलिस: 464 पद
PAC/IRB (पुरुष) - उत्तराखंड पुलिस: 284 पद
जिला पुलिस (महिला) - उत्तराखंड पुलिस: 238 पद
फायरमैन (पुरुष/महिला): 201 पद
वन रक्षक: 171 पद
जेल वार्डर: 117 पद
स्पेशल टाइगर गार्ड: 75 पद
सचिवालय गार्ड: 54 पद
आबकारी सिपाही: 45 पद
महिला बंदी रक्षक: 27 पद
ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल: 18 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना है. आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 30 साल तक होनी चाहिए. सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित श्रेणियों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. भर्ती से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें. 

यह भी पढ़ें | Success Story: MBA से UPSC तक का सफर: दिल्ली DCP आकांक्षा यादव ने बताया बिना कोचिंग कैसे बनीं IPS

यह भी पढ़ें | NEET UG में 12वीं के नंबरों को दिया जाए वेटेज, नंदन नीलेकणि कमेटी को राज्यों का सुझाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Police Bharti, Uttarakhand Police Recruitment, UKSSSC New Vacancy, Uttarakhand Police Constable
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com