विज्ञापन
This Article is From May 31, 2020

Coronavirus: उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती

उत्तराखंड (Uttarakhand Coronavirus Report) के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) की पत्नी एवं राज्य की पूर्व मंत्री अमृता रावत (Amrita Rawat) की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से राज्य मंत्रिमंडल में हड़कंप मच गया है.

Coronavirus: उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती
सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. (फाइल फोटो)
  • सतपाल महाराज की पत्नी कोरोना पॉजिटिव
  • अमृता रावत ऋषिकेश के AIIMS में भर्ती
  • पूर्व की हरीश रावत सरकार में रह चुकी हैं मंत्री
देहरादून:

उत्तराखंड (Uttarakhand Coronavirus Report) के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) की पत्नी एवं राज्य की पूर्व मंत्री अमृता रावत (Amrita Rawat) की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से राज्य मंत्रिमंडल में हड़कंप मच गया है. मंत्री के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम एक निजी प्रयोगशाला से मिली अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में उनके COVID-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि उन्हें ऋषिकेश स्थित AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अमृता रावत पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. शर्मा ने बताया कि सतपाल महाराज और उनका परिवार घर में क्वारंटाइन में रह रहा है. मंत्री की पत्नी के कोविड-19 से पीड़ित होने से हड़कंप मच गया है क्योंकि उन्होंने शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया था और इस दौरान अधिकारियों के साथ भी बैठकें करते रहे हैं. इस बीच, उत्तराखंड में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 749 हो गई है.

VIDEO: NGO की मदद से 250 महिलाएं सिल रही हैं PPE किट

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Minister, Satpal Maharaj, Amrita Rawat, Coronavirus Uttarakhand, Uttarakhand News, Coronavirus, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com