भारत में टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजों को विकेट काफी कम नसीब होती है लेकिन अगर तेज गेंदबाज कोई सफल होता भी है तो भारत के ही तेज गेंदबाज होते हैं, ऐसे में यह जनना काफी दिलचस्प है कि भारत में टेस्ट खेलते हुए किस विदेशी तेज गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. वैसे, भारत के अश्विन के नाम भारत में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड दर्ज है. अश्विन ने भारत में 383 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं. इसके बाद नंबर आता है भारत के अनिल कुंबले का, कुंबले के नाम भारत में कुल 350 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. विदेशी स्पिनरों में सबसे आगे मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है. मुरलीधरन ने भारत में 105 विकेट हासिल किए हैं. इसके बाद नाथन लियोन हैं जिन्होंने भारत में 69 विकेट चटकाए हैं.
नंबर 1 पर जेम्स एंडरसन
जेम्स एंडरसन भारत में टेस्ट खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाल गेंदबाज हैं. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंडरसन ने भारत में 17 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 44 विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं.
नंबर 2 पर कोर्टनी वॉल्श
वेस्टइंडीज के कोर्टनी वॉल्श का रिकॉर्ड भारत में शानदार रहा है. भारत में कोर्टनी वॉल्श ने 7 टेस्ट मैच खेले और कुल 43 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे हैं.
नंबर 3 पर मैल्कम मार्शल
नंबर 3 पर भी वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल हैं जिन्होंने भारत में कुल 9 टेस्ट मैच खेले और 36 विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की है. मार्शल ने ओवरऑल 81 टेस्ट में कुल 376 विकेट लिए हैं.
नंबर 4 पर ग्लेन मैक्ग्राथ
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने भी भारत में अच्छा परफॉर्मेंस किया है. भारत में ग्लेन मैक्ग्रा ने 8 टेस्ट मैच खेलकर कुल 33 विकेट अपने नाम किए हैं.
नंबर 4 पर इयान बॉथम
इंग्लैंड के ऑलराउंड इयान बॉथम ने भारत में टेस्ट खेलते हुए 30 विकेट हासिल किए हैं. बॉथम ने भारत में कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं.
नंबर 5 पर रिचर्ड हैडली
न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली नंबर 5 पर है. भारत में टेस्ट खेलते हुए रिचर्ड हैडली के नाम कुल 31 विकेट दर्ज है. हैडली ने भारत में केवल 6 टेस्ट मैच खेले हैं.
नंबर 6 पर वसीम अकरम
पाकिस्तान के वसीम अकरम ने भारत में 8 टेस्ट मैच खेलते हुए 27 विकेट अपने नाम किए हैं. जिसमें उनका औसत 27.70 का रहा है. भारत में वसीम का बेस्ट परफॉर्मेंस 129 रन देकर 5 विकेट रहा है. ओवरऑल वसीम अकरम के नाम टेस्ट में 104 मैच में कुल 414 विकेट हासिल करना है.
यह भी पढ़ें | Motivational Quotes By Virat Kohli: बल्ला कोई खिलौना नहीं है, यह एक हथियार है, यह मुझे जीवन में सब कुछ देता है
यह भी पढ़ें | विराट कोहली ने चुनी ODI करियर की नंबर-1 पारी, जिसे मानते हैं दिल के सबसे करीब
यह भी पढ़ें | बालों में रंगीन क्लिप्स... एथलेटिक्स ट्रैक की स्टार एंसी सोजन जिनका ग्लैमरस अंदाज बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नही
यह भी पढ़ें | नंबर 1 मैल्कम मार्शल, वसीम अकरम ने चुने दुनिया के टॉप- 3 सबसे महान तेज गेंदबाज, बोले- 'वह GOAT हैं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं