विज्ञापन

नंबर 1 मैल्कम मार्शल, वसीम अकरम ने चुने दुनिया के टॉप- 3 सबसे महान तेज गेंदबाज, बोले- 'वह GOAT हैं'

वसीम अकरम ने दुनिया के टॉप 3 तेज गेंदबाजों के नाम बताए हैं जिसे वो सबसे महान तेज गेंदबाज मानते हैं. अकरम ने अपना नाम टॉप-3 की लिस्ट में नहीं रखा है.

नंबर 1 मैल्कम मार्शल, वसीम अकरम ने चुने दुनिया के टॉप- 3 सबसे महान तेज गेंदबाज, बोले- 'वह GOAT हैं'
खुद वसीम अकरम भी नहीं हैं इस लिस्ट में, जानिए किसे बताया दुनिया का सबसे महान तेज गेंदबाज
NDTV

दुनिया के सबसे महान तेज गेंदबाज में से एक रहे वसीम अकरम ने ऐसे टॉप 3 तेज गेंदबाजों के नाम बताएं हैं जिसे वो दुनिया का सबसे महान तेज गेंदबाज मानते हैं, वसीम ने उन तीन गेंदबाजों को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम करार दिया है. वसीम ने ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम गेंदबाज के लिए पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के  मैल्कम मार्शल का नाम लिया है. 

"स्विंग ऑफ सुल्तान" ने कहा,  इसका जवाब देना मेरे लिए मुश्किल है, अगर मुझे केवल एक चुनने को कहा जाए तो यकीनन वह मैल्कम मार्शल होंगे. मैल्कम मार्शल मेरे लिए सबसे महान गेंदबाज हैं. और मेरे लिस्ट में नंबर 1 पर होंगे. वह मेरे लिए ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम है. जब आप  डेनिस लिली के लिए बात करते हैं तो वह भी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की श्रेणी में शामिल हो सकते हैं. उसने ऑस्ट्रेलिया के लिए खूब विकेट लिए हैं. उसने इंग्लैंड में, न्यूजीलैंड में जाकर विकेट लिए हैं. जहां भी गए उन्होंने विकेट निकाले हैं. लेकिन पाकिस्तान और भारत में विकेट नहीं ले पाए हैं. 

लेकिन मैल्कम मार्शल ने भारत और पाकिस्ताम में आकर भी विकेट चटकाने में सफलता हासिल की है. इसलिए वह नंबर 1 हैं और रहेंगे. वसीम ने इसेक अलावा नंबर 2 पर कर्टली एम्ब्रोस और नंबर 3 पर पाकिस्तानी गेंदबाज ने ग्लेन मैक्ग्राथ का चुनाव किया है. वहीं, अकरम ने खुद को टॉप 3 ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम तेज गेंदबाज की श्रेणी में नहीं रखा है. 

वसीम अकरम की नजर में मैल्कम मार्शल नंबर 1

बता दें कि वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने करियर में 81 टेस्ट मैच खेलकर कुल 376 विकेट लिए तो वहीं, वनडे में 136 मैच में 157 विकेट लेने में सफलता हासिल की. भारत में टेस्ट खेलते हुए मैल्कम मार्शल ने 9 टेस्ट में 36 विकेट लिए तो वहीं, पाकिस्तान में 10 टेस्ट में 35 विकेट लेने में सफलता हासिल की. वैसे, भारतीय पिचों पर सबसे सफल विदेशी तेज गेंदबाज की बात करें तो यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन हैं जिन्होंने 44 टेस्ट विकेट भारत में झटके हैं. 

यह भी पढ़ें | रातभर रोई, सुबह ट्रैक पर दौड़ी... 2 गोल्ड जीतने वाली सिमरन आज PM मोदी से करेगी मुलाकात

यह भी पढ़ें | बारिश की दो बूंदों ने दिखाया विराट कोहली क्यों हैं खास, इसलिए तो 'क्रिकेट उनके कदमों में है'

यह भी पढ़ें | कौन है 15 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पात्री, जिसने यूथ ओलंपिक में भारत के लिए मेडल किया पक्का

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wasim Akram, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com