विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार चुनाव से पहले 5 लाख महिलाओं को देगी 10 हजार रुपये, 'बैणी-भूली योजना' का बड़ा ऐलान

उत्तराखंड के ग्राम विकास मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि चुनाव से पहले ही हम उन तमाम बहनों के खाते में 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि डाल देंगे. ये बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जो आने वाले चुनाव में गेम चेंजर साबित होने वाली है.

उत्तराखंड सरकार चुनाव से पहले 5 लाख महिलाओं को देगी 10 हजार रुपये, 'बैणी-भूली योजना' का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड सरकार महिलाओं को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी.
AI Image
देहरादून:

उत्तराखंड में 2027 के चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने बड़ी घोषणा की है. उत्तराखंड के ग्राम विकास मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में करीब 5 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसकी पहली किस्त दिसंबर में दी जाएगी, वहीं दूसरी किस्त चुनाव के बाद महिलाओं के खाते में आएगी. मंत्री ने कहा कि ये योजना गेम चेंजर साबित होने जा रही है. इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चमोली दौरे के दौरान इस बात की घोषणा की थी, हालांकि उन्होंने प्रोत्साहन राशि कितनी दी जाएगी इसका जिक्र नहीं किया था.

मुख्यमंत्री ने मंच से बैणी-भूली योजना की घोषणा की थी, जिसमें प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाओं को आर्थिक मदद देने का प्रयास की बात कही थी. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और इसे दो किस्तों में सीधे 5 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बमुश्किल 40 दिन का समय रह गया है, जनवरी के महीने में कभी भी आचार संहिता लग सकती है. ऐसे में मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए राजनीतिक दल अलग-अलग योजनाओं का जिक्र कर रहे हैं. 

उत्तराखंड में महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा से पहले बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और असम में भी सरकारें ऐसा कर चुकी हैं. ऐसी योजनाएं जब चुनाव से पहले लाई जाती हैं, तो जाहिर तौर पर इसका फायदा वोटों के रूप में होता है. ऐसे में उत्तराखंड में भी चुनाव से ठीक पहले ये दाव खेला गया है. इसमें करीब साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

Latest and Breaking News on NDTV

ग्राम विकास मंत्री भरत चौधरी ने कहा, "चुनाव से पहले ही हम उन तमाम बहनों के खाते में 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि डाल देंगे. ये बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जो आने वाले चुनाव में गेम चेंजर साबित होने वाली है और इसकी दूसरी किस्त संभवतः चुनाव के बाद जारी की जाएगी. इसके जरिए वो लखपति दीदी बनने की दिशा में अग्रसर होंगी."

मंत्री ने कहा कि वो तमाम योजनाएं, चाहे वो डेयरी को लेकर हो, फ्रू़ड प्रोसेसिंग को लेकर हो, सिलाई-बुनाई-कताई को लेकर हो, जिन-जिन योजनाओं में वो लोग काम कर रहे हैं, ये उन लोगों को मिलेगा. इसके अलावा जिला सहकारी बैंक के माध्यम से इंडिविजुअल को ₹1 लाख तक का और एसएसजी को ₹5 लाख तक का लोन इंटरेस्ट फ्री देने का सरकार का निर्णय है.

वहीं कांग्रेस ने इस योजना पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ वोटों के लिए इस तरह की योजनाएं ला रही है. इनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि इस योजना से बीजेपी का चेहरा जनता के सामने आ गया है, बीजेपी को भी पता है कि पूरे राज्य में उनके खिलाफ वातावरण है. वो चुनाव नहीं जीत रहे हैं, इसलिए महिलाओं के वोटों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए वो पैसों के बदले वोट खरीदना चाह रहे हैं.

प्रीतम सिंह ने कहा कि मंत्री जी भूल गए कि ये उत्तराखंड है, उत्तराखंड की जो हमारी माताएं-बहनें हैं, जिन्होंने राज्य निर्माण में अहम योगदान दिया है, क्या उनके वोट को धन के माध्यम से खरीदा जा सकता है?

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पवेलियन बना IFFI का स्टार, फिल्मकारों को मिलेगी 3 करोड़ तक सब्सिडी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Government, Pushkar Singh Dhami Announcement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com