विज्ञापन

उत्तराखंड में 19 लाख वोटरों पर संकट, SIR के बाद जारी हुई नई वोटर लिस्ट, भेजे जाएंगे नोटिस

उत्तराखंड में SIR के पहले चरण के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 71.33 लाख मतदाताओं को शामिल किया गया है. वहीं करीब 19 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगतियां मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा.

उत्तराखंड में 19 लाख वोटरों पर संकट, SIR के बाद जारी हुई नई वोटर लिस्ट, भेजे जाएंगे नोटिस
उत्तराखंड में SIR के बाद नई वोटर लिस्ट जारी
IANS

उत्तराखंड में SIR के पहले चरण के बाद मंगलवार, 07 जुलाई को चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है. जारी की गई वोटर लिस्ट में उत्तराखंड के 7,133,785 मतदाताओं को शामिल किया गया है. इसमें प्रदेश के 19 लाख मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म में विसंगतियों के कारण उन्हें चुनाव आयोग द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे. 11 सितंबर तक नोटिस और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय पंचायत स्तर पर सुनवाई होगी.

पहले चरण की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

उत्तराखंड में SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है. इस ड्राफ्ट मतदाता सूची में 7,133,785 वोटरों के नाम शामिल किए गए हैं. लगभग 19 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम कट सकते हैं; हालांकि निर्वाचन आयोग का कहना है कि इन 19 लाख मतदाताओं के विवरण में विभिन्न तरह की विसंगतियां प्राप्त हुई हैं. इन विसंगतियों में नाम का गलत होना, नाम की स्पेलिंग ठीक न होना, पिता के नाम में गलती, पते में गलती या फिर अपना पता बदलना शामिल है. इस संबंध में इन्हें जल्द ही नोटिस सर्व किए जाएंगे.

निर्वाचन आयोग ने बताया कि नोटिस की सुनवाई के लिए न्याय पंचायत स्तर पर क्लस्टर में कैंप लगाए जाएंगे. इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील के अतिरिक्त नगर निगम, नगर पंचायत और वार्ड स्तर पर कैंप लगाने के भी निर्देश डीईओ (DEO) या ईआरओ (ERO) को दिए गए हैं. वहीं, उत्तराखंड में मतदान केंद्रों की संख्या जो पहले 11,733 थी, अब बढ़कर 12,543 हो गई है.

SIR के पहले चरण की वोटर लिस्ट के अनुसार प्रत्येक जिले में इस प्रकार से वोटर बने हैं, जिसमें 52.20 प्रतिशत पुरुष वोटर हैं जिनकी संख्या 3,723,614 है. वहीं 47.80 प्रतिशत महिला वोटर हैं जिनकी संख्या 3,409,954 है. राज्य में 0.01% थर्ड जेंडर भी हैं जिनकी कुल संख्या 217 है. इस प्रकार कुल वोटरों की संख्या 7,133,785 है.

Latest and Breaking News on NDTV

जिलावार मतदाता सूची

जिलापुरुष वोटरमहिला वोटरथर्ड जेंडरकुल वोटर
हरिद्वार664,795581,3231011,246,219
नैनीताल361,533331,78111693,325
अल्मोड़ा246,337225,5965471,938
ऊधम सिंह नगर606,826548,817291,155,672
पिथौरागढ़174,190167,3043341,497
बागेश्वर103,27397,6460200,919
चंपावत99,44989,4741188,924
चमोली139,995132,1911272,187
उत्तरकाशी116,993107,4231224,417
रुद्रप्रयाग91,26889,5180180,786
टिहरी गढ़वाल241,352222,2724463,628
पौड़ी गढ़वाल262,254241,2059503,468
देहरादून615,349575,404521,190,805

क्या है नाम कटने और सुधार की प्रक्रिया?

उत्तराखंड में 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य की वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या 8,455,994 थी, लेकिन इसके बाद प्री-एसआईआर के अंतिम चरण के दौरान मतदाताओं की संख्या 7,960,762 बताई गई. यानी इस दौरान 495,232 मतदाताओं के नाम कट चुके थे. वहीं, एसआईआर के दौरान कुल मतदाताओं की संख्या 7,960,762 में से अब 7,133,785 बताई गई है, यानी कि लगभग 826,977 मतदाताओं के नाम और कट गए हैं. 

जिन मतदाताओं के नाम कट गए हैं, वे फॉर्म 6 भरकर अपना नाम दर्ज करवाने के लिए ऑफलाइन मोड में अपने संबंधित बीएलओ (BLO) से संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन मोड में ईसीआई (ECI) के वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 के जरिए नाम हटवाने और नाम में सुधार का कार्य किया जा सकता है. वर्तमान में फॉर्म 6 और फॉर्म 8 के साथ एनेक्सचर 4 भरना अनिवार्य है.

जिलावार डिजिटाइजेशन और अनकलेक्टेबल वोटर स्थिति

जिलाकुल वोटरडिजिटाइज्ड वोटर (%)कुल अनकलेक्टेबल वोटर (%)
उत्तरकाशी242,822224,417 (92.42%)18,405 (7.58%)
चमोली295,623272,187 (92.07%)23,436 (7.93%)
रुद्रप्रयाग191,595180,786 (94.36%)10,809 (5.64%)
टिहरी गढ़वाल507,253463,628 (91.40%)43,625 (8.60%)
देहरादून1,376,8131,190,805 (86.49%)186,008 (13.51%)
हरिद्वार1,376,4221,246,219 (90.54%)130,203 (9.46%)
पौड़ी गढ़वाल554,827503,468 (90.74%)51,359 (9.26%)
पिथौरागढ़368,933341,497 (92.56%)27,436 (7.44%)
बागेश्वर213,929200,919 (93.92%)13,010 (6.08%)
अल्मोड़ा527,423471,938 (89.48%)55,485 (10.52%)
चंपावत206,642188,924 (91.43%)17,718 (8.57%)
नैनीताल765,135693,325 (90.61%)71,810 (9.39%)
ऊधम सिंह नगर1,333,3451,155,672 (86.67%)177,673 (13.33%)

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हो रहे SIR के लिए कैसे भरे एन्यूमरेशन फॉर्म, किस कॉलम में भरना है क्या डिटेल, जानें पूरा स्टेप 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sir, Uttarakhand SIR, Uttarakhand Sir Preparation, Uttarakhand Voter List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com