- दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तारीख बढ़ा दी गई है
- अंतिम मतदाता सूची अब 19 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी
- मसौदा मतदाता सूची 17 अगस्त के बजाय 24 अगस्त को जारी की जाएगी
दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. SIR की तारीख बढ़ा दी गई है. अब बीएलओ का घर-घर जाकर सत्यापन 17 अगस्त तक जारी रहेगा. वहीं अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी. ये दूसरी बार है जब दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया का समय बढ़ाया गया है.चुनाव आयोग ने मंगलवार को तारीख फिर से बढ़ाए जाने की जानकारी दी.
आपत्तियों का निपटारा 24 अगस्त से 22 अक्टूबर के बीच
वहीं मसौदा मतदाता सूची 17 अगस्त के बजाय 24 अगस्त को जारी की जाएगी.चुनाव अधिकारियों को मतदाताओं की तरफ से किए गए दावों और आपत्तियों का निपटारा 24 अगस्त से 22 अक्टूबर के बीच करना होगा.
फाइनल वोटर लिस्ट 27 अक्टूबर को जारी
वहीं अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को जारी होगी. पहले घर-घर जाकर सत्यापन की तारीख 29 जुलाई से 8 अगस्त की गई थी. अब 17 अगस्त तक ये सत्यापन किया जाएगा.
क्यों बढ़ाई गई SIR प्रक्रिया की तारीख?
दरअसल SIR प्रक्रिया के तहत अब तक सिर्फ 62 प्रतिशत मतदाताओं की डिटेल ही दर्ज की जा सकी है. इसीलिए तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है, ताकि किसी का नाम भी छूटे नहीं.दिल्ली में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) ने शहर के करीब सभी 1.45 करोड़ मतदाताओं को प्रपत्र तो बांट दिए हैं. लेकिन भरे हुए प्रपत्रों में से 62 प्रतिशत से ज्यादा ही अब तक डिजिटल रूप से दर्ज किए गए हैं. कोई भी मतदाता छूटे नहीं यही चुनाव आयोग की कोशिश है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली SIR पर AAP का अरोप, 14 लाख वोटर डिलीट किए गए, सबसे ज्यादा पूर्वांचलियों का काटा जा रहा नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं