Voter List Me Naam Kaise Dekhe: दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision SIR) की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कुल 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 52 प्रतिशत से ज्यादा यानी 75.72 लाख से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म्स का डिजिटलाइजेशन पूरा किया जा चुका है.
इसी बीच, दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव आयोग और प्रीएसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए 14 लाख प्रवासियों और गरीबों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने का आरोप लगाया है. ऐसे में अगर आप दिल्ली या किसी भी अन्य राज्य के निवासी हैं और आपका वोट दिल्ली में है. अगर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में सुरक्षित है या नहीं, तो आप चुनाव आयोग (ECI) के आधिकारिक पोर्टल से इसे तुरंत पता कर सकते हैं.
वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के 3 आसान तरीके
वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के तीन आसान तरीके है, जिसकी मदद से अप चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल electoralsearch.eci.gov.in के जरिए आप तीन अलग-अलग तरीकों से अपना नाम ढूंढ सकते हैं.
EPIC नंबर के जरिए ऐसे करें चेक
- आधिकारिक पोर्टल electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Search by EPIC विकल्प को चुनें.
- अपने वोटर कार्ड पर दर्ज EPIC Number डालें.
- अपना राज्य चुनें, स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और Search बटन पर क्लिक करते ही जानकारी सामने आ जाएगी.
मोबाइल नंबर के जरिए
- वेबसाइट पर Search by Mobile का विकल्प चुनें.
- अपना राज्य और पसंदीदा भाषा चुनें.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें.
- मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी और कैप्चा भरकर Search दबाते ही आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी.
Personal Details के जरिए
- Search by Details विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना नाम, रिश्तेदार का नाम, जन्मतिथि, लिंग, राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र दर्ज करें.
- कैप्चा कोड डालकर Search पर क्लिक करते ही आपकी पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएगी.
इन डिजिटल तरीकों से भी ढूंढ सकते हैं नाम
वेबसाइट के अलावा आप वोटर हेल्पलाइन ऐप और टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. वोटर हेल्पलाइन ऐप से नाम ढूंढने के लिए गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से आधिकारिक ऐप डाउनलोड कर Search Your Name सेक्शन से अपना नाम चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, आप अपने फोन से सीधे 1950 डायल करके भी अपने मतदाता विवरण की जानकारी ले सकते हैं.
दिल्ली में SIR प्रक्रिया का क्या है ताजा स्टेटस?
निर्वाचन आयोग (ECI) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के 13 जिलों में अब तक 1.44 करोड़ से अधिक (99.88%) मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं. इस बीच आउटर नॉर्थ 64.34% डिजिटलाइजेशन के साथ सबसे आगे है. इसके बाद साउथ वेस्ट 62.45% और वेस्ट 59.46% के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीम, साउथ ईस्ट में 38.51% और ईस्ट दिल्ली में 43.57% के साथ डिजिटलाइजेशन की रफ्तार फिलहाल धीमी दर्ज की गई है. नॉर्थ ईस्ट जिले में सबसे ज्यादा 10.13 लाख से अधिक फॉर्म्स अपलोड किए जा चुके हैं.
यह भी पढ़ें- Voter ID Card में कैसे बदलें अपना पता? जानिए Form 8 भरने की सबसे आसान प्रक्रिया
यह भी पढ़ें- नौकरी बदलने पर बंद हो गया था पुराना PF Account? नए ईपोर्टल से आसानी से करें बैलेंस ट्रैक और ट्रांसफर
अगर किसी कारणवश आपका नाम लिस्ट में नहीं मिलता है या फॉर्म जमा करने में कोई समस्या आती है, तो तुरंत अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) या वोटर हेल्पलाइन 1950 से संपर्क कर अपना नाम दोबारा जुड़वाने का आवेदन जमा कर सकते हैं. दरअसल, अभी बहुत से लोगों के फॉर्म अपलोड नहीं हुए हैं, जिसकी वजह से भी उनके नाम नई लिस्ट में नहीं है. ऐसे में एसआईआर की अंतिम तारीख के 2 से दिन बाद फिर से चेक कर अपने नाम की ताजा स्थिति चेक करें.
यह भी पढ़ें- Voter ID Card में कैसे बदलें अपना पता? जानिए Form 8 भरने की सबसे आसान प्रक्रिया
यह भी पढ़ें- इस तरह करेंगे शादी तो ₹5 लाख तक देगी सरकार; जानिए अप्लाई करने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं