विज्ञापन

सीएम पुष्कर धामी चंपावत पहुंचे, पूर्णागिरी मेले का किया शुभारंभ, लोगों के साथ होली भी खेली

Uttarakhand News: सीएम धामी ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बेटियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है.

सीएम पुष्कर धामी चंपावत पहुंचे, पूर्णागिरी मेले का किया शुभारंभ, लोगों के साथ होली भी खेली
सीएम पुष्कर धामी का चंपावत दौरा.
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में मां पूर्णागिरी धाम मेले का शुभारंभ कर विकास कार्यों की जानकारी दी
  • 179 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर क्षेत्र में विकास कार्य शुरू किए गए हैं. कॉरिडोर निर्माण में तेजी आई है
  • टनकपुर में 238 करोड़ रुपये की लागत से आईएसबीटी का निर्माण चल रहा है, जिससे परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी
देहरादून:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चंपावत दौरे पर पहुंचे. इस दौरान वहां भारी भीड़ उमड़ी. उनका यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है. सीएम धामी ने मां पूर्णागिरी धाम मेले का शुभारंभ किया और मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को विस्तार से जनता के सामने रखा. पहले चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से कार्यों की शुरुआत की गई है. मास्टर प्लान के तहत गोल्ज्यू कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में भी तेजी देखने को मिली. लगभग 430 करोड़ रुपये की ये योजनाएं क्षेत्र के विकास के लिए लाई गई हैं. 

238 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा ITBP का निर्माण

टनकपुर में 238 करोड़ रुपये की लागत से आईएसबीटी का निर्माण चल रहा है. इसके पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी. वहीं पर्यटकों के लिए भी आवागमन और आसान होगा.सीएम धामी ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बेटियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है. युवा शक्ति को सशक्त बनाना हमारा संकल्प है.

Latest and Breaking News on NDTV

कुमाऊं होली रंग महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी

इसके साथ ही सीएम धामी काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव में भी शामिल हुए. खटीमा में आयोजित होली मिलन समारोह में भारी संख्या में लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होली खेलने पहुंचे. हर तरफ उत्साह, उमंग और अपनत्व का माहौल दिखा. उन्होंने होली मिलन समारोह में जनता से आत्मीय संवाद किया. अपने संबोधन में धामी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार सनातन संस्कृति और आस्था केंद्रों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. वहीं कुछ लोग तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में लगे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी सोच से प्रदेश का संतुलित विकास संभव नहीं है. सीएम धामी ने स्पष्ट कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप और अस्मिता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. जरूरत पड़ी तो कठोर निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे.
 

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand News, CM Pushkar Dhami, Cm Puskhkar Dhami Champawat Visit, Holi Milan Celebration, Purnagiri Mela
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com