देहरादून/नई दिल्ली:
उत्तराखंड विधानसभा में शक्ति परीक्षण के मात्र दो दिन पहले एक नए स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कांग्रेस के एक विधायक को हटाए गए मुख्यमंत्री हरीश रावत के पक्ष में कम से कम पार्टी के एक दर्जन विधायकों को रखने के लिए रिश्वत लेते दिखाया गया है। स्टिंग में कांग्रेस विधायक मदन सिंह 12 विधायकों में प्रत्येक के लिए 25-25 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार करते हैं। यह स्टिंग एक समाचार चैनल ने किया है, जिसने इससे पहले एक वीडियो क्लिप जारी किया था, जिसमें रावत को कथित रूप से विधायकों की सौदेबाजी में शामिल दिखाया गया था।
हरीश रावत सत्ता के भूखे हैं : भगत सिंह कोशियारी
भारतीय जनता पार्टी ने इस पर रविवार को कहा, 'रावत सत्ता के भूखे हैं और वे सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।' भाजपा सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी ने यहां कहा, 'मैं इसे दानवी खेल कहूंगा। देव भूमि की यह दलाली तत्काल बंद होनी चाहिए। '
विधायक मदन बिष्ट ने हरक रावत और अन्य के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत
उधर, नए स्टिंग ऑपरेशन में दिखाई दे रहे द्वाराहाट से पार्टी विधायक मदन बिष्ट ने बागी पार्टी विधायक हरक सिंह रावत और कुछ अन्य के खिलाफ उन्हें धमकाने संबंधी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। यहां के राजपुर के थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सामंत ने बताया कि फिलहाल शिकायत की जांच की जा रही है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सामंत ने कहा, बिष्ट ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि हरक सिंह रावत तथा कुछ अन्य लोगों ने उन्हें 10 मई को प्रदेश विधानसभा में होने वाले शक्ति परीक्षण के दौरान रावत के पक्ष में मतदान नहीं करने की धमकी दी है।
-----------------------------------------------------------------------------------------------------
हरीश रावत का BJP पर आरोप: MLAs को धमकी दी जा रही, मेरे फोन टैप किए जा रहे

हरक रावत ने स्टिंग वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी : बिष्ट
शिकायत में बिष्ट ने कहा है, 'हरक सिंह तथा अन्य लोग ब्लैकमेल कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि हरीश रावत के पक्ष में मतदान करने पर उनका (बिष्ट) स्टिंग वीडियो सार्वजनिक कर देंगे, जिससे उनकी छवि खराब हो जाएगी।'
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नेतृत्व में कांग्रेस के नौ विधायकों ने रावत के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। उसके बाद हरीश रावत सरकार को केंद्र ने संविधान के अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल कर 27 अप्रैल को बर्खास्त कर दिया था। सर्वोच्च न्यायालय ने रावत को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 10 मई की तिथि निर्धारित की है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उत्तराखंड, उत्तराखंड विधानसभा, हरीश रावत, स्टिंग ऑपरेशन, कांग्रेस विधायक, रिश्वत, विधायक मदन बिष्ट, हरक सिंह रावत, Uttarakhand, Uttarakhand Assembly, Harish Rawat, Harish Rawat Sting Operation, Congress MLAs, Bribery, Madan Bisht, Harak Singh Rawat