विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2020

उत्तराखंड के ऋषिकेश में अमेरिकी महिला से रेप, पीड़िता का आरोप- ड्रग्स देकर किया दुष्कर्म

उत्तराखंड (Uttarakhand) में एक अमेरिकी महिला ने अपने साथ कथित रूप से एक युवक द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला दर्ज कराया है.

उत्तराखंड के ऋषिकेश में अमेरिकी महिला से रेप, पीड़िता का आरोप- ड्रग्स देकर किया दुष्कर्म
पीड़ित महिला अमेरिका की रहने वाली है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • उत्तराखंड में अमेरिकी महिला से रेप
  • आरोपी ने ड्रग्स देकर किया दुष्कर्म
  • पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज
ऋषिकेश:

उत्तराखंड (Uttarakhand) में एक अमेरिकी महिला ने अपने साथ कथित रूप से एक युवक द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला दर्ज कराया है. ऋषिकेश स्थित मुनि की रेती थाने के प्रभारी निरीक्षक राम किशोर सकलानी ने बताया कि 37 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा है कि तपोवन निवासी अभिनव राय ने उसके साथ कथित रूप से कई बार बलात्कार किया तथा मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी.

अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि अमेरिकी महिला का आरोप है कि अभिनव ने उसे कई बार अपने फ्लैट पर बुलाकर धोखे से ड्रग्स का सेवन कराकर कथित रूप से बलात्कार किया. पीड़िता योग सीख रही है और योग के बहाने ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे.

हाथरस की एक और बेटी रेप की शिकार, मौसेरे भाई ने किया कुकर्म, मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अभिनव के पिता उसपर केस वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

VIDEO: गैंगरेप पीड़िता ने कर ली थी आत्महत्या, पिता को इंसाफ का इंतजार

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Based Woman Rape, Rishikesh Rape, Uttarakhand Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com