विज्ञापन

VIDEO: बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

भारी बर्फबारी और शून्य से नीचे तापमान के बीच केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक‑चौबंद है. उत्तराखंड पुलिस और आईटीबीपी के जवान कठिन हालातों में भी लगातार गश्त कर धाम परिसर की सुरक्षा संभाले हुए हैं.

VIDEO: बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान
बर्फ की चादर से ढकी केदार घाटी
  • उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के कारण पूरी घाटी सफेद चादर में ढकी हुई है और तापमान शून्य से नीचे
  • केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड और विषम मौसम के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक‑चौबंद है और जवान सतर्क हैं
  • उत्तराखंड पुलिस और भारत‑तिब्बत सीमा पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और पूरे धाम की सुरक्षा संभाल रहे हैं

वैसे तो गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है लेकिन इस बार मौसम कुछ अजीब ही रंग दिखा रहा है. उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में इन दिनों भारी बर्फबारी के कारण पूरी केदार घाटी सफेद चादर में ढकी हुई है. कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान के बावजूद धाम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक‑चौबंद नजर आ रही है. रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम इन दिनों बर्फ की मोटी परत से ढका हुआ है। दृश्य भले ही बेहद मनमोहक और दिव्य दिखाई दे रहे हों, लेकिन मौसम ने फिलहाल हालात काफी चुनौतीपूर्ण बना दिए हैं.

कठिन मौसम में भी लगातार गश्त

ऐसे कठिन मौसम में भी उत्तराखंड पुलिस और भारत‑तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं. पूरे धाम परिसर की सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं. लगातार हो रही बर्फबारी और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पूरे क्षेत्र में अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है. सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से किसी भी वक्त निपटा जा सके. सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए जवान हर मोर्चे पर सतर्कता के साथ तैनात हैं.

ये भी पढ़ें : Uttarakhand: बेमौसम बारिश और बर्फबारी, क्या कोई खतरा आने वाला है? जान लीजिए 2 एक्सपर्ट की चेतावनी

जवानों की आत्मनिर्भरता और समर्पण

जवान अपने बैरकों और आसपास जमी बर्फ को खुद हटाकर कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाए हुए हैं. यह उनकी आत्मनिर्भरता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का जीवंत उदाहरण है. रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि भारी बर्फबारी के बावजूद सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए हमारी टीमें पूरी तरह तैयार हैं. कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच भी केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी हुई है और सुरक्षा बल अपने कर्तव्य पर पूरी निष्ठा के साथ डटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें ; उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से बिगड़े हालात, ग्लेशियर आने से सोबला-ढाकर मोटरमार्ग बंद

लेखक के बारे में
img
किशोर कुमार रावत
Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kedarnath Dham, Uttarakhand Snowfall, Kedarnath Valley, Kedarnath Security, Heavy Snowfall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com