Kedarnath Yatra 2026: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इन दिनों आस्था और विपरीत मौसम का अनोखा संगम दिख रहा है. लगातार हो रही बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाई नहीं है. बर्फ से ढके धाम में भक्त घंटों लंबी कतार में खड़े रहकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं. कठिन परिस्थितियों में भी श्रद्धालुओं का उत्साह और विश्वास देखते ही बनता है.
रोहित डिमरी की रिपोर्ट...
बर्फबारी में भी दर्शन के लिए लंबी कतारें
केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के बीच पुलिस और प्रशासन श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवा रहा है. जवान पूरी मुस्तैदी के साथ भीड़ को कतारबद्ध कर आगे बढ़ा रहे हैं. बर्फीले रास्तों और ठंड के बावजूद श्रद्धालु पूरे धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. इस दौरान सुरक्षा बलों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का समर्पण साफ नजर आ रहा है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टेंट कॉलोनियों पर पड़ा बर्फबारी का असर
लगातार हो रही बर्फबारी से केदारनाथ धाम में बनी टेंट कॉलोनियों को भी नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं. इससे व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा है. इसके बावजूद प्रशासन हालात को संभालने में जुटा हुआ है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो और यात्रा सुचारू रूप से चलती रहे.
अब तक 3.20 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
इस यात्रा सीजन में अब तक 3 लाख 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं. यह आंकड़ा बताता है कि मौसम की कठिनाइयों के बावजूद श्रद्धा का सैलाब लगातार केदारनाथ धाम की ओर बढ़ रहा है. देश के अलग‑अलग राज्यों से श्रद्धालु बर्फबारी के बीच भी बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.
बर्फबारी में एसडीआरएफ का त्वरित रेस्क्यू
कठिन मौसम के बीच राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने भी अपनी सतर्कता और तत्परता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया. भारी ठंड और बर्फबारी के दौरान एसडीआरएफ ने दो अलग‑अलग स्थानों पर बीमार श्रद्धालुओं की जान बचाई.
हेलीपैड के पास बीमार पड़े बुजुर्ग को बचाया
पहली घटना में हेलीपैड के पास 70 वर्षीय श्रद्धालु आशाराम, निवासी मध्यप्रदेश, की अचानक तबीयत खराब हो गई. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची. टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार किया और स्ट्रेचर के जरिए उन्हें सुरक्षित सरकारी अस्पताल केदारनाथ पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.
आस्था पथ पर महिला श्रद्धालु को मिला ऑक्सीजन सपोर्ट
दूसरी घटना में आस्था पथ के प्रवेश बिंदु पर 64 वर्षीय कांता बाई, निवासी हैदराबाद, की तबीयत अचानक बिगड़ गई. एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट और प्राथमिक उपचार दिया. हालत स्थिर होने के बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ में भर्ती कराया गया.
आस्था और सेवा का अद्भुत संगम
केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ की सेवा भावना एक साथ नजर आ रही है. कठिन हालातों में भी बाबा केदारनाथ के दर्शन निर्बाध रूप से जारी हैं, जो इस धाम की आध्यात्मिक शक्ति और व्यवस्थाओं की मजबूती को दर्शाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं