विज्ञापन

सफेद चादर से लदे हिमालय के पहाड़! चकराता में मौसम हुआ सुहाना, मुनस्यारी-धारचूला में भी जमकर बर्फबारी

उत्तराखंड के ऊंचाई पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी देखने को मिल रही है. चकराता, लोखंडी, धारचूला और मुनस्यारी में ताज़ा बर्फबारी से पहाड़ सफेद चादर में ढक गए हैं. इलाकों में अचानक ठंड बढ़ी है इससे पर्यटन में रौनक लौटी है. मार्च महीने में अचानक हुई बारिश ने निचले इलाकों को भी राहत दी है.

सफेद चादर से लदे हिमालय के पहाड़! चकराता में मौसम हुआ सुहाना, मुनस्यारी-धारचूला में भी जमकर बर्फबारी
  • उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मार्च में अचानक बर्फबारी से तापमान में तेज गिरावट और ठंड बढ़ी है.
  • चकराता के लोखंडी क्षेत्र सहित धारचूला और मुनस्यारी में ताजा हिमपात ने वादियों को सफेद चादर से ढक दिया है.
  • बर्फबारी के कारण पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी है और स्थानीय व्यवसायियों को फायदे की उम्मीद है.
देहरादून:

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद लगातार हो रही बारिश का असर अब पहाड़ों में साफ नजर आ रहा है. चकराता, धारचूला और मुनस्यारी जैसे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट और ठंड में अचानक इजाफा हुआ है.

चकराता: लोखंडी में अचानक शुरू हुई बर्फबारी

चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों, विशेषकर लोखंडी, में दोपहर बाद ताजा बर्फबारी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को चौंका दिया. वादियां सफेद चादर से ढक चुकी हैं और प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक हो गया है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ठंड का यू-टर्न, मार्च में लौटी ठिठुरन, टूटा 6 साल का रिकॉर्ड, आज कैसा रहेगा मौसम?

ताजा बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी

इन इलाकों में ताजा बर्फबारी से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मार्च में बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में रौनक

जहां एक ओर बर्फबारी ने बेमौसम ठंड बढ़ा दी है, तो वहीं स्थानीय होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं क्योंकि बर्फबारी के बाद पर्यटकों के आने की उम्मीद बढ़ गई है.

मौसम विभाग का 24 घंटे का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 3000 फीट से ऊपर के इलाकों में अगले 24 घंटे मौसम और बिगड़ सकता है. प्रशासन ने लोगों से एडवाइजरी जारी कर अनावश्यक यात्रा से बचने, पहाड़ी सड़कों पर सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नज़र रखने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- वर्षों बाद इतनी साफ हवा! बेमौसम बारिश बनी वरदान, दिल्ली-नोएडा में प्रदूषण बेहद कम, जानिए अपने शहर का AQI

धारचूला और मुनस्यारी: ऊपरी हिमालय में ताजा हिमपात

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों- धारचूला और मुनस्यारी में भी ताजा हिमपात दर्ज किया गया है. मुनस्यारी के खालियाटॉप और पंचाचूली की पहाड़ियां बर्फ से लदीं है. यहां बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है. इसके अलावा धारचूला की दारमा घाटी, व्यास घाटी, ओम पर्वत, आदि कैलाश, और नारायण आश्रम में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है. ऊपरी इलाकों में जहां बर्फबारी ने वादियों को सफेद चादर से ढक दिया है, वहीं निचले क्षेत्रों में सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है.

पर्यटकों की बढ़ी भीड़

ताजा हिमपात की सूचना मिलते ही पर्यटन स्थलों की ओर पर्यटकों का रुख बढ़ गया है. होटल बुकिंग बढ़ने लगी है और स्थानीय कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटन में और इजाफा होगा.

यह भी पढ़ें- Photos : पहाड़ों में लौटी सर्दियां! देखिए चकराता के लोखंडी में ताजा बर्फबारी का नजारा

प्रशासन की एडवाइजरी

बदलते मौसम के चलते प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और खराब मौसम के कारण सावधानी से यात्रा करें. मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें.

पहाड़ों में मार्च महीने की यह बर्फबारी सर्दियों को एक बार फिर लौटा लाई है. बर्फ से लदी पहाड़ियां जहां प्राकृतिक सौंदर्य का मनमोहक दृश्य पेश कर रही हैं, वहीं मौसम विभाग का अलर्ट लोगों को सतर्क रहने की याद भी दिला रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snowfall, Snowfall In Uttarakhand, Snowfall Chakrata, Weather Forecast In Uttarakhand, Uttarakhand Snowfall Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com