- उत्तराखंड में अप्रैल में जून जैसी गर्मी का अनुभव हुआ है. कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा है
- मैदानी इलाकों में चार दिन तक लू जैसी स्थिति रही जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तेज धूप ने गर्मी बढ़ाई है
- मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा
Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ सूरज की तपिश ने अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी का अहसास करा दिया है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए राहत की भविष्यवाणी की है. प्रदेश के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर पहुंच गया है, जिससे चारधाम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
उत्तराखंड में कहां कितना तापमान?
पिछले 4 दिनों में मैदानी इलाकों में लू जैसे हालात रहे, जबकि पहाड़ों में भी धूप तीखी रही. प्रमुख शहरों का हाल नीचे देखें:
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
हरिद्वार: 39 डिग्री सेल्सियस (सबसे गर्म)
ऋषिकेश: 38 डिग्री सेल्सियस
देहरादून: 21 अप्रैल (36 डिग्री सेल्सियस) से बढ़कर 24 अप्रैल को 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा.
चमोली: 22 अप्रैल को 36.7 डिग्री सेल्सियस के साथ पहाड़ों में गर्मी का रिकॉर्ड.
रुद्रप्रयाग: लगातार 35 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है पारा.
मसूरी-नैनीताल: यहां भी राहत कम है, पारा 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया.

uttarakhand mausam alert today weather IMD alert rain snowfall forecast
अगले 24 घंटे और 7 दिनों का 'वेदर प्लान'
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सी.एस. तोमर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम पलटने वाला है. आज और कल (25-26 अप्रैल): उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की शुरुआत. मैदानी जिलों (हरिद्वार, उधम सिंह नगर) को छोड़कर बाकी जगह बादल बरसेंगे.
27 अप्रैल से 'बर्फबारी': सोमवार से बारिश का दौर तेज होगा. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी. येलो अलर्ट: विभाग ने 50 किमी/घंटा की रफ्तार से अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.
चारधाम यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
यात्रा शुरू हो चुकी है, लेकिन केदारनाथ और बद्रीनाथ के ऊंचे शिखरों पर तापमान अभी भी काफी कम है. हालांकि, यात्रा मार्ग पर गर्मी का असर दिख रहा है. 27 अप्रैल के बाद बर्फबारी और बारिश की संभावना को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़े और छाता साथ रखें.
27 अप्रैल से बदलेगा मौसम, बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सी.एस. तोमर के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है. 25 और 26 अप्रैल को मैदानी इलाकों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल बरसेंगे. मौसम विभाग ने असली राहत 27 अप्रैल से मिलने की उम्मीद जताई है, जब बारिश की तीव्रता बढ़ेगी और ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी देखने को मिलेगी.
तेज हवाओं का 'येलो अलर्ट' जारी
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश में 'येलो अलर्ट' जारी किया है. इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल सहित कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. 30 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला रहने से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को तपती गर्मी से निजात मिलेगी.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सफेद धुएं के गुबार से थर्राया, नाइट्रोजन टैंकर फटने से मची चीख-पुकार!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं