विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली आतंकी हमजा बुरहान की हत्या की जिम्मेदारी, PoK में ढेर हुआ है पुलवामा का मास्टरमाइंड

हमजा बुरहान की पीओके में हत्या कर दी गई है. यह घटना मुजफ्फराबाद में हुई, जहां उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं. गोलियों से छलनी आतंकी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली आतंकी हमजा बुरहान की हत्या की जिम्मेदारी, PoK में ढेर हुआ है पुलवामा का मास्टरमाइंड
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पीओके में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की हत्या की जिम्मेदारी ली है
  • हमजा बुरहान पर 2019 के पुलवामा हमले में CRPF जवानों पर आत्मघाती हमले का आरोप था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे
  • टायसन बिश्नोई ने हमजा की हत्या का दावा करते हुए नशा तस्करों और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मारे गए पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की हत्या की जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े टायसन बिश्नोई ने पोस्ट कर इसकी हत्या का दावा किया है.

हमजा पर पुलवामा में आतंकी हमले का आरोप था. ये भारत के सबसे घातक हमलों में से एक था. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हमला किया गया था. लेथपोरा क्षेत्र में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन के साथ बस को टक्कर मार दी थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

टायसन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया दावा

टायसन बिश्नोई ने अपने पोस्ट में लिखा, "राम राम सभी भाइयों को, आज पाकिस्तान में हमजा बुहरान की छाती में burst लगे हैं. ये मैंने Tyson Bishnoi और DC_Group ने अपने बड़े भाई Lawrence Bishnoi और हमारे ग्रुप के सहयोग से देश का पुलवामा हमले का बदला लिया है. मैं जितने भी पाकिस्तान में छुपे आतंकवादी और नशे के तस्कर हैं, जो drones के जरिए हमारे देश में नशा भेजते हैं, सबको खत्म करके दिखाऊंगा. मेरी भारत सरकार से एक विनती है कि जो मेरा नाम आपने operation global hunt में डाला है, नशा तस्करों के साथ ये सरासर झूठ है. मैंने ज़िंदगी में नशा तस्करों को दूर, नशा छुआ भी नहीं है और कोई साबित कर दे तो मैं खुद भारत आकर सरेंडर कर दूंगा."

टायसन ने आगे लिखा, "हम भारत मां के बेटे हैं और हमेशा देश के हित में हैं. ये मेरे बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं नशा तस्करी वाली. हम हमारी लड़ाई लड़ रहे हैं और उसके लिए जो कानून हम तोड़ रहे हैं वो हम छाती ठोक के कहते हैं, पर ऐसे घिनौने इल्जाम हम पर ना लगाये. बाकी जो-जो भी मेरे देश के दुश्मन हैं या उनका साथ दे रहे हैं उनको हम नहीं छोड़ेंगे. मेरे पास पूरी लिस्ट तैयार है. एक-एक करके सबका नंबर लगेगा. जय श्री राम.. जय भारत जय हिंद.. सलाम शहीदों नू.."

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि एनडीटीवी इस सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है.

2022 में भारत सरकार ने हमजा बुरहान को आतंकवादी घोषित किया था और कहा था, “अरजुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर, उम्र 23 वर्ष, खारबतपोरा, रत्नीपोरा, पुलवामा का निवासी है और अल-बद्र आतंकी संगठन का सहयोगी सदस्य है, जिसे यूएपीए के तहत प्रतिबंधित किया गया है.”

ये भी पढ़ें: पुलवामा हमले में शामिल आतंकी कमांडर हमजा बुरहान PoK में ढेर, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com