उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मार्च में अचानक बर्फबारी से तापमान में तेज गिरावट और ठंड बढ़ी है. चकराता के लोखंडी क्षेत्र सहित धारचूला और मुनस्यारी में ताजा हिमपात ने वादियों को सफेद चादर से ढक दिया है. बर्फबारी के कारण पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी है और स्थानीय व्यवसायियों को फायदे की उम्मीद है.