विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2018

कांवड़ यात्रा में लौटे 'गोल्डन बाबा', बदन पर सोना भी बढ़ा, इतने किलो सोना पहनकर चढ़ाएंगे जल

गोल्डन बाबा एक बार फिर कांवड़ लेकर हरिद्वार से रवाना हुए हैं. इस बार गोल्डन बाबा करीब 20 किलो सोना लेकर रवाना हुए हैं.

कांवड़ यात्रा में लौटे 'गोल्डन बाबा', बदन पर सोना भी बढ़ा, इतने किलो सोना पहनकर चढ़ाएंगे जल
इस बार गोल्डन बाबा करीब 20 किलो सोना लेकर रवाना हुए हैं.
नई दिल्ली: सोना पहनने के कारण चर्चा में रहने वाले जूना अखाड़े के महंत गोल्डन बाबा एक बार फिर कांवड़ लेकर हरिद्वार से रवाना हुए हैं. इस बार गोल्डन बाबा करीब 20 किलो सोना लेकर रवाना हुए हैं. उनका कहना है कि यात्रा पर करीब सवा करोड़ का खर्च आता है. गोल्डन बाबा इस बार कांवड़ यात्रा की सिल्वर जुबली मना रहे हैं. गोल्डन बाबा गोल्डन पुरी महाराज के नाम से भी प्रसिद्ध हैं. बाबा बनने से पहले ये दिल्ली के व्यापारी थे और यहां उन्हें बिट्टू लाइट बाज़ के नाम से जाना जाता था. गोल्डन बाबा के उपर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. वह दिल्ली के पुराने हिस्ट्रीशीटर रह चुके हैं. कहा जाता है कि बाबा अपने आपराधिक इतिहास से बचने के लिए ही सन्यासी बने हैं. बाबा के पैसों को लेकर भी अक्सर सवाल उठता रहा है.

यह भी पढ़ें : UBER ने जारी की मजेदार रिपोर्ट, बताया इस राज्य के लोग कैब में भूल जाते हैं सोने के जेवर

गोल्डन बाबा कहते हैं कि, 'मैं जहां जाता हूं लोग वहां मुझे देखने के लिए जुट जाते हैं. ऐसे में पुलिस सुरक्षा मुहैया कराती है'. सोने से ऊपर से नीचे तक लदे गोल्डन बाबा का सोना पहनना पुराना शौक है. पहले जब सोना सस्ता था तो तब कम पहनते थे, लेकिन महंगा होने के साथ ही उनके शरीर पर सोने के जेवरों की संख्या भी बढ़ गई है. गोल्डन बाबा इसे भोले की कृपा बताते हैं. आपको बता दें कि गोल्डन बाबा ने इस बार अपने लिए चार किलो सोना और खरीदा है. अब गोल्डन बाबा के पास करीब 20 किलो सोना है. जिसे पहनकर वह कांवड़ यात्रा पर निकले हैं. 
 
j458qjso
गोल्डन बाबा पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. 
 
यह भी पढ़ें : अब छोटे जौहरियों से भी जेवर लेना होगा मंहगा 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golden Baba, Golden, Kawad Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com