Girl Bike Reel: रील का चस्का आज-कल के लड़कों के साथ-साथ लड़कियों में भी खूब देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसे रील्स की भरमार है. लेकिन रील बनाने के लिए लोग कई बार ऐसे खौफनाक कदम भी लोग उठाते हैं, जिससे जान-माल को नुकसान होता है. पुलिस-प्रशासन की लाख अपील के बाद भी ऐसे लोग अपनी हरकतों ने बाज नहीं आते.
उत्तराखंड से सामने आया ताजा मामला
अब रील का चस्का बनाने वाली एक ऐसी ही लड़की का मामला उत्तराखंड से सामने आया है. जहां एक लड़की बिना हेलमेट स्टंट करते हुए रील बना रही थी. रील वायरल होने के बाद पुलिस की नजर भी उसपर पड़ी. जिसके बाद पुलिस ने लड़की को सबक सिखाया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिथौरागढ़ पुलिस ने लड़की किया चालान
सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक युवती ने बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए स्टंट किए. उसकी रील बनाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वीडियो वायरल होने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती की पहचान की और एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया.
सड़क स्टंट का स्थान नहीं, सावधानी रखेंः पुलिस
चालान के साथ-साथ पुलिस ने लड़की को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही ना दोहराई जाए. पुलिस द्वारा पहचान में आने के बाद उस लड़की ने भी आगे से ऐसी लापरवाही नहीं करने की हामी भरी. पुलिस ने कहा- सड़क स्टंट का नहीं, सुरक्षा का स्थान है. सोशल मीडिया पर लाइक्स के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं