विज्ञापन

आपकी Reels क्यों नहीं हो रही Viral? टेक्स्ट और कैप्शन की ये छोटी गलती कर रही है बड़ा नुकसान!

रील्स में वीडियो रुकता नहीं है. इसलिए जब कोई यूज़र ;...more' पर क्लिक करता है, तो एक हल्का ट्रांसपेरेंट कैप्शन टैब वीडियो के ऊपर खुल जाता है.

आपकी Reels क्यों नहीं हो रही Viral? टेक्स्ट और कैप्शन की ये छोटी गलती कर रही है बड़ा नुकसान!

बढ़िया Instagram Reels पोस्ट करने के बाद भी वो वायरल क्यों नहीं होती? अगर आपके भी दिमाग में ये सवाल आता है तो आज आपको इसका जवाब यहां देते हैं. दरअलस, इंस्टाग्राम रील्स पोस्ट करने के दौरान अगर आप क्लोज्ड कैप्शन या कोई टेक्स्ट जोड़ते हैं, तो यह बहुत जरूरी है कि वह स्क्रीन पर सही जगह पर दिखाई दे. अक्सर आप वीडियो बनाते समय इस बात पर ध्यान नहीं देते कि टेक्स्ट कहां रखा गया है, और यही छोटी-सी गलती कंटेंट की क्वालिटी को खराब कर देती है.

जब आप अपनी रील को अपने फीड पर शेयर करते हैं, तो ध्यान रखें कि टेक्स्ट 4:5 यानी इंस्टाग्राम के पोर्ट्रेट स्क्रीन स्पेस के अंदर ही रहे. अगर टेक्स्ट इस फ्रेम के बाहर चला जाता है, तो जब कोई यूज़र आपके फीड में रील पर क्लिक करेगा, तो टेक्स्ट कट सकता है या पूरी तरह दिखाई नहीं देगा.

यह बात रील्स के लिए छोटी लगे, लेकिन असल में यह आपके व्यूअर एक्सपीरियंस पर बड़ा असर डालती है. अगर टेक्स्ट साफ और सही जगह पर दिखेगा, तो व्यूअर वीडियो को बेहतर समझ पाएंगे और अंत तक देखने की संभावना बढ़ेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

शॉर्ट और असरदार कैप्शन
फ्रेम टेक्स्ट के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर कैप्शन भी बहुत जरूरी है, लेकिन जब बात रील्स की आती है, तो छोटा और सीधा कैप्शन ज्यादा असरदार होता है. जब आप रील पोस्ट करते हैं, तो कैप्शन की पहली लाइन ज्यादा से ज्यादा 55 वर्ड्स तक दिखाई देती है. अगर आप इससे ज्यादा लिखते हैं, तो आपका कैप्शन कट जाता है और आगे पढ़ने के लिए '...more' पर क्लिक करना पड़ता है।

रील्स में वीडियो रुकता नहीं है. इसलिए जब कोई यूज़र ;...more' पर क्लिक करता है, तो एक हल्का ट्रांसपेरेंट कैप्शन टैब वीडियो के ऊपर खुल जाता है. इससे देखने का अनुभव थोड़ा रुकावट भरा हो सकता है. कई बार व्यूअर परेशान होकर वीडियो छोड़ भी सकते हैं.

इसलिए कोशिश करें कि आपके कैप्शन की पहली लाइन ही इतनी इंट्रेस्टिंग हो कि व्यूअर तुरंत जुड़ जाए. यह लाइन छोटी, साफ और अट्रैक्टिव होनी चाहिए. इसमें ऐसा हुक हो जो लोगों को आगे देखने या पढ़ने के लिए मोटिवेट करे.

अगर जरूरी हो तो दूसरी लाइन में सिर्फ जरूरी टैग्स और हैशटैग जोड़ें. बेवजह लंबे हैशटैग या ज्यादा जानकारी डालने से बचें. साफ और सरल कैप्शन न सिर्फ प्रोफेशनल दिखता है, बल्कि इंस्टाग्राम एल्गोरिदम के लिए भी बेहतर होता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com