विज्ञापन

शिखर धवन की बारात में कुछ ऐसा रहा बारातियों का स्वैग, 'गब्बर' की शादी में डीजे पर चढ़कर नाचे दोस्त-यार

शिखर धवन और सोफी शाइन हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो चुके हैं. 21 फरवरी को दोनों ने शादी की और अब इस शादी के बाद बारात की वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं.

शिखर धवन की बारात में कुछ ऐसा रहा बारातियों का स्वैग, 'गब्बर' की शादी में डीजे पर चढ़कर नाचे दोस्त-यार
शिखर धवन की बारात में जमकर नाचे दोस्त-यार
Social Media
नई दिल्ली:

क्रिकेटर शिखर धवन की शादी हो चुकी है. 21 फरवरी को बड़ी धूम से आशिक की बारात निकली और इस बारात में बारातियों का हुड़दंग देखने लायक था इस रंग में और मस्ती घोल रहे थे डीजे सुमित सेठी. वीडियो देखेंगे तो एक पल को समझ ही नहीं पाएंगे कि ये किसी क्रिकेटर की शादी है बॉलीवुड सेलेब की. जबरदस्त म्यूजिक और इसमें चार चांद लगाते शिखर धवन के दोस्त और करीबी. क्रीम कलर के एथनिक आउटफिट में सभी कमाल के लग रहे थे और उन्होंने डांस के मामले में भी कोई कसर नहीं छोड़ी.

कौन हैं सोफी शाइन?

शिखर धवन की दुल्हनिया का नाम सोफी शाइन है. सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी के मुताबिक सोफी पेशे से एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं. उन्होंने आयरलैंड के Limerick Institute of Technology से अपनी पढ़ाई पूरी की है. इसके अलावा उन्होंने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है. बात करें करियर की तो सोफी ने अबू धाबी में Northern Trust Corporation में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर भी काम किया है. शिखर की लाइफ पार्टनर सोफी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं, जहां वह अपनी लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका हुईं 25 की, क्रिकेटर ने दिया ऐसा तोहफा जो कभी एक्स वाइफ को भी नहीं नसीब

दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे शिखर और सोफी 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर धवन और सोफी शाइन करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. 2024 में दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आई और 2025 तक कनफर्म हो गया था कि दोनों साथ है. धीरे-धीरे दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूत किया और अब 2026 में शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 40 साल का फिल्मी करियर, दो शादियां, पर्दे का खूंखार विलेन पुणे में ठेले पर वड़ा पाव तलता आया नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, Shikhar Dhawan Instagram, Shikhar Dhawan Wedding, Shikhar Dhawan Age, Shikhar Dhawan Second Marriage, Shikhar Dhawan Videos, Shikhar Dhawan Funny Reels, Sophie Shine, Shikhar Dhawan Wife Photos, Shikhar Dhawan New Wife Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com