विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2019

उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत के खिलाफ कथित MLA खरीद फरोख्त का मामला दर्ज 

CBI ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ विधायकों की खरीद-फरोख्त की कथित कोशिश में शामिल होने के लिये मामला दर्ज किया है.

उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत के खिलाफ कथित MLA खरीद फरोख्त का मामला दर्ज 
हरीश रावत (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

CBI ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ विधायकों की खरीद-फरोख्त की कथित कोशिश में शामिल होने के लिये मामला दर्ज किया है. सीबीआई द्वारा 2016 की एक कथित वीडियो को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. उस समय राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू था. वीडियो में रावत भाजपा में जाने वाले असंतुष्ट विधायकों के समर्थन को वापस पाने के लिये कथित रूप से पैसे को लेकर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं.

ताकि वह वापस सत्ता पा सकें. सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिक जांच की एक सीलबंद रिपोर्ट अदालत में पेश की थी जिसपर हाल ही में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सीबीआई को इस मामले में आगे बढ़ने और रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harish Rawat, Congress, CBI, Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com