विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2019

बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी, पत्रकार ने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई

उत्तराखंड के खानपुर से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने दिल्ली के चाणक्यपुरी में गुरुवार को न्यूज़ 18 के पत्रकार राजीव तिवारी को जान से मारने की धमकी  दी

बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी, पत्रकार ने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई
बीजेपी के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन
नई दिल्ली:

उत्तराखंड के खानपुर से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने दिल्ली के चाणक्यपुरी में गुरुवार को न्यूज़ 18 के पत्रकार राजीव तिवारी को जान से मारने की धमकी  दी. आरोप है कि पिस्टल भी दिखाया और थप्पड़ भी मारा. बताया जा रहा है कि चैंपियन, चैनल में दिखाई गई एक खबर से नाराज थे. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है. पत्रकार ने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज करा दी है,पुलिस मामले की जांच कर रही है. पत्रकार राजीव के मुताबिक वो न्यूज़ 18 की तरफ से उत्तराखंड की दिल्ली से रिपोर्टिंग करते हैं, गुरुवार की सुबह उन्हें फोन आया कि चैंपियन उनसे मिलना चाहते हैं. 

नीतीश कुमार की पार्टी JDU का ऐलान, कहा- तीन तलाक बिल पर सरकार का समर्थन नहीं करेंगे

जब राजीव जब चैंपियन से मिलने दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन के कमरा नंबर-204 में पहुंचे तो अपने कमरे में बैठे चैंपियन  ने अपनी पिस्तौल मंगाई और उसे टेबल पर रख दिया. उसके बाद फोन पर उन्होंने किसी का नंबर मिलाकर ऐसी बातें शुरू की, जिससे राजीव तिवारी को लगे कि चैंपियन डॉन हैं. राजीव के मुताबिक बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने उन्हें  धमकी दी कि अगर मेरे खिलाफ खबर चलाओगे तो गोली मार दूंगा. 

AN-32 विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले वायुसेना कर्मियों का शव बरामद, ब्लैक बॉक्स भी मिला

आरोप है कि कुछ दिन पहले उत्तराखंड सदन में हरिद्वार नंबर के रजिस्ट्रेशन वाली एक गाड़ी पार्क की गई थी,इस गाड़ी का प्रयोग चैंपियन अपने काफिले में करते हैं. इस वाहन पर गलत तरीके से उत्तराखंड पुलिस लिखवाया हुआ है‌, जबकि यह गाड़ी एक निजी वाहन है. राजीव का कहना है कि इसी बात से वो नाराज थे. 

Video: उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर मजदूरों पर गिरी चट्टान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA, Kunwar Pranav Singh Champion, Champion Threatens Journalist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com