विज्ञापन

रोहित शर्मा के डिप्टी बनने को नहीं तैयार बुमराह, क्या MI को छोड़ने की तैयारी में 'बूम-बूम'?

रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को रोहित शर्मा का डिप्टी बनने का ऑफर दिया था, लेकिन स्टार तेज गेंदबाज ने उपकप्तानी स्वीकार नहीं की. जानिए पूरी कहानी.

रोहित शर्मा के डिप्टी बनने को नहीं तैयार बुमराह, क्या MI को छोड़ने की तैयारी में 'बूम-बूम'?
Rohit Shrama, Jasprit Bumrah
NDTV

मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर रोहित शर्मा को आईपीएल 2027 के लिए कप्तान नियुक्त कर दिया है. हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर अपने सबसे सफल कप्तान पर भरोसा जताया है. मुंबई इंडियंस ने कप्तानी के सवाल पर काफी पहले फैसला कर लिया था.

हार्दिक पांड्या के टीम छोड़ने की पुष्टि होने से पहले ही फ्रेंचाइजी अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने का मन बना चुकी थी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले तीन सीजन में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन और ड्रेसिंग रूम में विश्वास की कमी ने इस फैसले में अहम भूमिका निभाई.

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तानी के लिए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे विकल्पों पर भी विचार किया, लेकिन अंततः रोहित शर्मा को जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया गया. सूर्यकुमार यादव को किसी कारणवश इस भूमिका के लिए नहीं चुना गया, जबकि तिलक वर्मा को अभी भविष्य के लिए तैयार किए जाने वाले खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है.

बुमराह को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने उन्हें कप्तानी नहीं, बल्कि रोहित शर्मा के डिप्टी यानी उपकप्तान की भूमिका का प्रस्ताव दिया था. फ्रेंचाइजी के टॉप लीडरशिप ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में बुमराह से इस संबंध में बात की थी.

जसप्रीत बुमराह ने ठुकरा दिया ऑफर

हालांकि, जसप्रीत बुमराह ने यह प्रस्ताव विनम्रता के साथ ठुकरा दिया. उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. बुमराह पहले भी 2026 सीजन में स्टैंड-इन कप्तान के रूप में टीम की कमान संभाल चुके हैं. उस समय उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, 'मैंने नहीं सोचा था कि मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने से पहले मैं टेस्ट टीम का कप्तान बन जाऊंगा.'

गौरतलब है कि बुमराह 2013 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. 19 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले इस तेज गेंदबाज ने अब तक आईपीएल में 187 विकेट लिए हैं और वह फ्रेंचाइजी के सबसे अहम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.

वहीं रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती. टीम प्रबंधन को भरोसा है कि रोहित का अनुभव और खिलाड़ियों को साथ लेकर चलने की क्षमता फ्रेंचाइजी को फिर से सफलता दिला सकती है.

यह भी पढ़ें- अब तो पलटन... MI ने रोहित शर्मा को दी कप्तानी तो सूर्यकुमार यादव का आया कुछ ऐसा रिएक्शन

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को MI की कप्तानी मिलते ही नीता अंबानी हुईं भावुक, आकाश ने भी कही दिल छू लेने वाली बात

यह भी पढ़ें- मैदान पर साथी खिलाड़ी पर भड़के हर्षित राणा, VIDEO वायरल होते ही फैंस ने लगाई क्लास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, IPL 2027, Cricket, Jasprit Jasbirsingh Bumrah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com