नोएडा के आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के दिन युवक की प्रेमिका के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 39 वर्षीय साहिल सिंघल के रूप में हुई है जो पहले से शादीशुदा और संबंध में था. होली के मौके पर साहिल की प्रेमिका अपने दो भाइयों के साथ उससे मिलने सोसाइटी आई थी, विवाद वहां शुरू हुआ.