विज्ञापन

UP में अवैध शराब के कारोबार पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 23 दिन में 180 लोग भेजे गए जेल

यूपी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ योगी सरकार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है. बीते दिनों के अभियान में 68 हजार से अधिक जगहों पर छापेमारी कर 180 आरोपी को जेल भेजा गया है.

UP में अवैध शराब के कारोबार पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 23 दिन में 180 लोग भेजे गए जेल
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ.
NDTV
लखनऊ:

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग का अभियान तेजी से जारी है. अक्टूबर माह के केवल 23 दिनों के दौरान प्रदेशभर में 68,117 छापेमारी की गई. इस दौरान 7,194 मामले दर्ज किए गए, 1,67,153 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई और 180 आरोपियों को जेल भेजा गया. योगी सरकार की अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की नीति के तहत विभाग ने प्रवर्तन गतिविधियों को और तेज कर दिया है. राज्यव्यापी अभियान के माध्यम से अवैध गतिविधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

इस अभियान का उद्देश्य केवल कानून तोड़ने वालों पर शिकंजा कसना ही नहीं, बल्कि लोगों को नकली और मिलावटी शराब से होने वाले संभावित नुकसान से भी बचाना है.


आबकारी मंत्री बोले- बड़े पैमाने पर चल रही कार्रवाई

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि बड़े पैमाने पर की गई कार्रवाई यह दर्शाती है कि विभाग प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान को व्यापक स्तर पर चला रहा है. उन्होंने कहा कि छापेमारी और निरीक्षण जैसी प्रवर्तन गतिविधियां अवैध शराब के भंडारण, बिक्री और आपूर्ति के नेटवर्क का पता लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

आयुक्त बोले- किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि राज्यभर में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 23 दिन में 180 लोगों क भेजा गया जेल उन्होंने बताया कि 1 से 23 अक्टूबर के बीच प्रदेशभर में 68,117 छापे मारे गए, 7,194 मामले दर्ज हुए, 1,67,153 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई और 180 लोगों को जेल भेजा गया. आबकारी आयुक्त ने दोहराया कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Govt, Yogi Goverment, Illegal Liquor, Illegal Liquor Business, Lucknow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com