विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2018

स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी से भी ऊंची होगी अयोध्‍या में बनने वाली राम की प्रतिमा, मॉडल हुआ जारी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वर्ष 2017 में ही इस प्रस्‍ताव की घोषणा की थी कि लेकिन यह पहली बार है जब राज्‍य सरकार ने विवरण साझा किए हैं.

स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी से भी ऊंची होगी अयोध्‍या में बनने वाली राम की प्रतिमा, मॉडल हुआ जारी
योगी सरकार ने राम की प्रतिमा के विवरण साझा किए
लखनऊ: रविवार को अयोध्‍या में विवादित राम जन्‍मभूमि (Ram Temple Issue) पर राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्‍व हिंदू परिषद (VHP) की धर्म संसद (Dharma sansad 2018) यानी संतों का सम्‍मेलन होने जा रहा है. शिवसेना के कार्यकर्ता भी अयोध्‍या में राम मंदिर के मुद्दे पर इकट्ठा हैं. लेकिन उससे पहले शनिवार को ही उत्तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ की सरकार ने मंदिरों के इस शहर में बनाए जाने वाली राम की विशाल प्रतिमा के विवरण की घोषणा की.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वर्ष 2017 में ही इस प्रस्‍ताव की घोषणा की थी कि लेकिन यह पहली बार है जब राज्‍य सरकार ने विवरण साझा किए हैं जिसमें प्रतिमा की 221 मीटर की ऊंचाई भी शामिल है. आपको बता दें कि यह गुजरात में बनी सरदार पटेल की मूर्ति स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी से भी ज्‍यादा ऊंचाई है.
 
39c4ad5g

सरकार ने प्रतिमा के मॉडल की एक तस्‍वीरी भी रिलीज की है और साथ ही उसके आकार की भी जानकारी है हालांकि प्रतिमा का निर्माण जिस जगह पर होगा उसपर अंतिम निर्णय फिलहाल नहीं हुआ है. यह भी स्‍पष्‍ट नहीं है कि इसके निर्माण कितना खर्च आएगा और इसके लिए पैसा कहां से आएगा. यह प्रतिमा कांसे से बनाई जाएगी और इस मॉडल को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अनुमोदित किया है. गौरतलब है कि मोदी सरकार ने गुजरात में कुछ दिन पहले सरदार पटेलकी मूर्ति का अनावरण किया था, यह मूर्ति विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति है. 

VIDEO: योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बनाने का किया एलान
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lord Ram Statue, Ram Statue, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com