विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2017

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी कैबिनेट की बैठक आज

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री के साथ 40 पीसीएस अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात भी होगी.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी कैबिनेट की बैठक आज
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार को होने जा रही है. यह बैठक शाम पांच बजे से लोकभवन में होगी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री शाम चार बजे से पांच बजे तक शास्त्री भवन में विधायकों से मुलाकात करेंगे. कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री के साथ 40 पीसीएस अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात भी होगी.

मुख्यमंत्री सोमवार को अपने सरकारी आवास से लेकर शास्त्री भवन तक में कई लोगों से मुलाकात करेंगे. इनमें पूर्व सांसद डॉ़ रामविलास दास वेदांती व पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह के अलावा कई आईएएस व आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : यूपी भाजपा कार्यसमिति की बैठक 12 अक्टूबर को कानपुर में

गौरतलब है कि कैबिनेट की बैठक हर बार मंगलवार को होती है, लेकिन इस बार मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेठी के दौरे पर रहेंगे.
VIDEO: यूपी के मंत्री क्या न कह जाएं

इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मंगलवार को अमेठी पहुंच रहे हैं. (IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath Cabinet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com