विज्ञापन

लखनऊ-उन्नाव और रायबरेली में बसेगा नया शहर, भूमि अधिग्रहण की तैयारी, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में नई सिटी बसाने के लिए फंड जारी किया है. विकास प्राधिकरणों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है.

लखनऊ-उन्नाव और रायबरेली में बसेगा नया शहर, भूमि अधिग्रहण की तैयारी, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
UP Cabinet Decision New Lucknow City
NDTV
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में तीन नए शहर बसाने की तैयारी है.लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली में ही ये नए शहर 380 करोड़ रुपये में विकसित कराए जाएंगे.यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण या नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत, लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली विकास प्राधिकरण को ये जिम्मेदारी दी जाएगी. आवास विभाग के विशेष सचिव राजेश कुमार राय ने कहा कि इससे नए शहरों के विकास, भूमि अधिग्रहण और आवासीय परियोजनाओं को इससे मदद मिलेगी. सरकार पहले ही यूपी स्टेट कैपिटल रीजन यूपीएससीआर के तहत लखनऊ के आसपास जिलों में बुनियादी ढांचे के विकास की परियोजनाओं को गति दे रहा है. इसमें मेट्रो, नमो भारत रैपिड रेल शामिल हैं.

विकास प्राधिकरण करेंगे भूमि अधिग्रहण

लखनऊ के पड़ोसी जिले रायबरेली और उन्नाव में नए शहरों के बसाने से राजधानी में आबादी का बोझ खत्म करना होगा. ऐसे शहरों के लिए भूमि अधिग्रहण पर खर्च का 50% तक सरकार  प्रांरभिक पूंजी दे सकती है।. यह फंड 20 साल तक के लिए दिया जाएगा. आवास विकास प्राधिकरण को नए शहरों के लिए जरूरी जमीन खरीदने में आसानी होगी. कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्राधिकरण जमीनों की पहचान के लिए सर्वे कार्य शुरू कर सकता है.  

लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली को 655 करोड़

लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली विकास प्राधिकरण के लिए 655.7 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. पहली किस्त 380 करोड़ रुपये की जारी हुई है. इस फंड से लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली विकास प्राधिकरण अपने-अपने प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण और नए शहरों के विकास की परियोजनाएं तेज करेंगे. इन शहरों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3500 करोड़ रुपये का प्रावधान है. 

न्यू लखनऊ सिटी कहां बसेगी

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) मोहान रोड  पर अनंत नगर टाउनशिप और प्रबंध नगर, आईटी सिटी कॉरिडोर बना रहा है. मोहान रोड योजना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट के बीच लगभग 764 एकड़ में फैली है. आईआईएम रोड और सुल्तानपुर रोड के पास न्यू वेलनेस और आईटी हब बनाया जा रहा है.

नया उन्नाव शहर शुक्लागंज और नवाबगंज के पास

उन्नाव विकास प्राधिकरण (UDA) लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (NE-6) और सदर तहसील कॉरिडोर के पास नया शहर बसाने की तैयारी कर रहा है. लखनऊ-कानपुर 63 किमी लंबे नए एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे के जंक्शन व इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के पास है. ये शुक्लागंज और नवाबगंज क्षेत्र के आसपास हाईटेक सिटी के तौर पर बसेगी.

रायबरेली में हाईवे के पास नया शहर

रायबरेली विकास प्राधिकरण (RBDA) लखनऊ-रायबरेली हाईवे (NH-30) और रिंग रोड बेल्ट के पास नया शहर बसा रहा है. रायबरेली-लखनऊ फोरलेन हाईवे के दोनों ओर शहरी सीमा का विस्तार हो रहा है. यूपी में बछरावां इंडस्ट्रियल सिटी भी बसाने की तैयारी है. ये मेगा इंडस्ट्रियल सिटी लगभग 104 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली है. इससे डिफेंस कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स को भी फायदा होगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow City, UP CABINET DECISIONS, Lucknow News, UP CM Yogi Adityanath, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com