वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की टी-20 में खेली गई तूफाना पारी ने पड़ोसी देश में भी हलचल मचा दी है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान क्रिकेटर भी भारतीय ओपनर्स की पारी को देखकर हैरत में हैं. पाक क्रिकेटरों के रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासिल अली ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर भारतीय बल्लेबाजों की बल्लेबाजी को लेकर रिएक्ट किया और कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव और अभिषेक की बल्लेबाजी को देखकर उन्हें कुछ समझ नहीं आया, बासित ने भारतीय ओपनरों की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए अपने कान भी पकड़ लिए, बासित अली का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
"PAK पूर्व क्रिकेटर बासिल अली ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी-20 मैच को लेकर बात की और कहा, "आज एक मैच था, भारत-न्यूजीलैंड वहां, 6 ओवर में 118 रन बने, व्हाइट बॉल जो होती है.. तौबा-तौबा, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है. और 10 ओवर में 178 रन थे. उसमें 146 रन थे न वह सिर्फ बाउंड्री से बने, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के थे. और हो रहा है मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है. "
अभिषेक ने 35 गेंद पर जमाया शतक
अभिषेक ने महज 38 गेंदों पर 113 रन की अविश्वसनीय पारी खेली. उन्होंने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर न्यूजीलैंड की गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं, भारत ने 199 रन के मुश्किल दिख रहे लक्ष्य को महज 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. अभिषेक की विस्फोटक पारी के सामने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (19 गेंद में 45 रन) की शानदार बल्लेबाजी भी कई मौकों पर फीकी नजर आई.
अभिषेक ने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक लगाने के बाद उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में ध्यान मुद्रा बनाकर जश्न मनाया. भारत ने इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की धरती पर लगातार तीसरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतने की उपलब्धि हासिल की। इससे पहले भारतीय टीम ने 2020 में 5-0 और 2022 में 1-0 से सीरीज अपने नाम की थी.
यह भी पढ़ें | वैभव के लिए किया त्याग..अभिषेक शर्मा ने बताया कैसे संजू सैमसन ने टीम इंडिया को बनाया निडर, बोले- 'वह निस्वार्थ
यह भी पढ़ें | 28.7 करोड़ व्यूज, आकाश चोपड़ा ने एक साल में यू-ट्यूब से कमाए इतने करोड़! जानें हर महीने बनता है कितना
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड में मिला बलिया वाला प्यार-‘ठंडा पानी मत पीना बेटा', Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं