विज्ञापन

बस से उतरे ही थे और पीछे से मौत आ गई... यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 यात्रियों की मौत, गलत तरीके से खड़ी थी बस

मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने घटना पर दुख जताया है. साथ ही उन्‍होंने घटना के लिए बस चालक को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि बस ड्राइवर ने गलत तरीके से यमुना एक्सप्रेसवे पर बस को खड़ा किया था.

बस से उतरे ही थे और पीछे से मौत आ गई... यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 यात्रियों की मौत, गलत तरीके से खड़ी थी बस
  • मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर रात करीब 2:45 बजे बस और कंटेनर की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई.
  • मथुरा डीएम ने कहा कि बस चालक ने गलत तरीके से बस को एक्सप्रेसवे पर खड़ा किया था, जिससे हादसा हुआ.
  • मृतकों में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न जिलों के छह लोग शामिल थे. वहीं एक व्‍यक्ति घायल भी हुआ है.

यमुना एक्‍सप्रेसवे पर टॉयलेट करने बस से उतरे लोगों को पता नहीं था कि उनमें से कुछ के लिए यह अंतिम सफर बन जाएगा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में इस सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वो समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर उनकी गलती क्‍या थी. इस भीषण दुर्घटना के बाद से जिला प्रशासन ने इस बस दुर्घटना के लिए बस ड्राइवर को ही जिम्‍मेदार ठहराया है. 

मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने घटना पर दुख जताया है. साथ ही उन्‍होंने घटना के लिए बस चालक को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने बताया कि बस ड्राइवर ने गलत तरीके से यमुना एक्सप्रेसवे पर बस को खड़ा किया था. कुछ लोग शौचालय के लिए उतरे थे. इस बीच कुछ लोग बस के आगे खड़े थे. पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिसके कारण 6 लोग बस के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई. 

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, टॉयलेट करने बस से उतरे लोगों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत

Latest and Breaking News on NDTV

मृतकों के परिजनों को दी गई सूचना

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को रात में ही सूचना दी गई, जो अभी यहां आ चुके हैं. इस घटना में पूरा प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. मामले में बस और कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा. 


 

Latest and Breaking News on NDTV

हादसे में छह लोगों की मौत, एक घायल

मृतक 

1. सोनू पुत्र विनोद, निवासी एरवा कटरा, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 32 वर्ष
2. देवेश पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम - भेलबल, पोस्ट कोठवा, जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 32 वर्ष
3. असलम पुत्र बशरूद्दीन निवासी गड़े का पुरवा जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 27 वर्ष
4. संतोष पुत्र रामवीर, निवासी प्रेमनगर, दिल्ली, उम्र करीब 46 वर्ष
5. अनुराग पुत्र आनन्द, निवासी ग्राम कन्चौसी, थाना दिबियापुर, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश उम्र करीब 27 वर्ष
6. प्रमोद पुत्र साधू सिंह, निवासी बडगांव, थाना जसराना, जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 35 वर्ष

घायल 

1. शिवकान्त दुबे पुत्र अमरकान्त दुबे निवासी बेला जिला औरया उम्र करीब 46 वर्ष

Latest and Breaking News on NDTV

रात करीब 2:45 बजे हुई दुर्घटना

इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्‍हें समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर राह में खड़ी बस कैसे अचानक से हादसे का शिकार हो गई. एक महिला ने रोते हुए बताया कि 

मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना सुरीर क्षेत्र में रात करीब 2:45 बजे यमुना एक्सप्रेस के माइलस्टोन 88 के पास एक बस सड़क किनारे रुकी. यह बस दिल्ली से कानपुर जा रही थी. तभी रास्ते में कुछ यात्री टॉयलेट करने के लिए नीचे उतरे. उसी समय एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी और पास खड़े यात्रियों को भी टक्कर लगी. छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yamuna Expressway Accident, Mathura Road Accident, Bus Container Collision
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com