विज्ञापन

ये है ऑपरेशन सिंदूर में धूल चटाने वाली S-400 सुदर्शन मिसाइल, मारक क्षमता ऐसी कि दुश्मन थर्रा उठे

भारतीय वायु सेना ने इस फुटेज को राजस्थान के पोखरण में होने वाले वायु शक्ति-2026 अभ्यास से पहले जारी किया है. बता दें कि वायु शक्ति-2026 अभ्यास एक बड़ा वायु सेना प्रदर्शन कार्यक्रम है, जहां आईएएफ अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने जा रही है. 

ये है ऑपरेशन सिंदूर में धूल चटाने वाली S-400 सुदर्शन मिसाइल, मारक क्षमता ऐसी कि दुश्मन थर्रा उठे
एस-400 लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है.
नई दिल्ली:

भारतीय वायु सेना ने पहली बार S-400 सुदर्शन एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की मारक क्षमता का वीडियो जारी किया है. वीडियो में सबसे लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली एस-400 सुदर्शन को देखा जा सकता है. इस वीडियो में रडार एक दूरस्थ हवाई लक्ष्य का पता लगाता है. इसके बाद एक मिसाइल लॉन्च होती है और लंबी दूरी से ही लक्ष्य को नष्ट कर देती है. वायु सेना ने दावा किया है कि S-400 ने 300 किमी से ज्यादा दूरी पर दुश्मन के विमान को सफलतापूर्वक मार गिराया. यह सैन्य इतिहास में अब तक की सबसे लंबी दूरी की मारक क्षमता है. दुश्मन नजरों से ओझल भले ही हो, लेकिन पहुंच से बाहर नहीं. 

ये भी पढ़ें-  क्या आप उसे फांसी देना चाहते हैं? SC ने नितीश कटारा हत्याकांड में विकास को दे दी 7 दिन की फरलो

S-400 सुदर्शन की ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका

भारतीय वायुसेना ने इसे अब तक का सबसे लंबी दूरी का इंटरसेप्ट कहा है. जारी वीडियो में मई 2025 में किए गए ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है. IAF अधिकारियों के मुताबिक, S-400 सिस्टम ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई थी. इसका इस्तेमाल पाकिस्तानी क्षेत्र के करीब 300 किलोमीटर अंदर मौजूद लक्ष्य पर हमला करने के लिए किया गया था. 

S-400 'सुदर्शन' प्राणाली की गरज

भारतीय वायु सेना ने इस फुटेज को राजस्थान के पोखरण में होने वाले वायु शक्ति-2026 अभ्यास से पहले जारी किया है. बता दें कि वायु शक्ति-2026 अभ्यास एक बड़ा वायु सेना प्रदर्शन कार्यक्रम है, जहां आईएएफ अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने जा रही है. वायुसेना के वीडियो में S-400 'सुदर्शन' प्राणाली की गरज दिखाई दे रही है. इसके रडार स्क्रीन पर टारगेट की रियल-टाइम जानकारी अपडेट होती दिख रही है.

‘सुदर्शन चक्र' कहे जाने वाले S-400 ट्रायम्फ के बारे में जानें

S-400 ट्रायम्फ को रूस की अल्माज़-एंटे ने विकसित किया है. यह एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल डिफेंस सिस्टम है. भारतीय वायुसेना में इसे आमतौर पर सुदर्शन चक्र के नाम से जाना जाता है. भारतीय वायु सेना इसका संचालन कर रही है. भारत ने 2018 में रूस के साथ करीब 5.4 अरब डॉलर में 5 एस-400 रेजिमेंट खरीदने की डील की थी. इनकी डिलीवरी 2021 में शुरू हुई थी. इस सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये हवाई खतरों का पता लगाकर उनको नष्ट करने में सक्षम है. इनमें लड़ाकू विमान, निगरानी विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइलें और कुछ बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल हैं.

S-400 सदर्शन कई तरह की मिसाइलों का इस्तेमाल करता है. 40N6 मिसाइल की मारक क्षमता कथित तौर पर 400 किमी तक है. 48N6 और 9M96 सीरीज समेत अन्य मिसाइलें मध्यम और कम दूरी को कवर करती हैं. यह अलग अलग दूरी पर लेयर्ड डिफेंस की परमिशन देता है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com