विज्ञापन

UP: पत्नी ने प्रेमी संग म‍िलकर पति को ज‍िंदा जलाया, 6 द‍िन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम; दोनों ग‍िरफ्तार

बागपत ज‍िले में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है.यहां एक मह‍िला ने अपने प्रेमी के साथ म‍िलकर पत‍ि को मौत के घाट उतार द‍िया.

UP: पत्नी ने प्रेमी संग म‍िलकर पति को ज‍िंदा जलाया, 6 द‍िन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम; दोनों ग‍िरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत ज‍िले में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है.यहां एक मह‍िला ने अपने प्रेमी के साथ म‍िलकर पत‍ि को मौत के घाट उतार द‍िया. मौत से पहले ल‍िए गए बयान के आधार पर पुल‍िस ने पत्नी और उसके प्रेमी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है.इस मामले में मृतक के पर‍िजनों ने दोनों को फांसी की सजा द‍िए जाने की मांग की है. 

बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव के सतबीर ने 21 जून को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि शनिवार रात में उसके बेटे राजीव की पत्नी नीशू ने पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी विक्रांत को घर में बुलाया. दोनों ने करते में चारपाई पर सो रहे उसके बेटे राजीव के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, तभी प्रेमी विक्रांत छत के रास्ते से कूदकर भाग गया. आग लगने पर राजीव शोर मचाता हुआ घर से बाहर भागा. वहां पर पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी. 

अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत 

 
पुलिस ने राजीव के बयान दर्ज किए तो उसने पूरी घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कातिल पत्नी नीशू और उसके प्रेमी विक्रांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मेरठ मेडिकल में भर्ती राजीव की हालत गंभीर बनी रही और शुक्रवार देर रात राजीव ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मृतक राजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. वहीं, मृतक राजीव के पिता सतबीर ने अपने बेटे के हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की हैं. 

दोनों आरोप‍ियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग

मृतक के भाई सचिन ने कहा, ''मैं सरकार से हाथ जोड़कर मांग करता हूं कि इन दोनों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, मेरे भाई की पत्नी और उसके प्रेमी ने जिंदा जकड़कर हत्या की हैं.''   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bagpat Crime News, Bagpat, UP News, Illicit Affair Crime, Husband Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com