यूपी के कानपुर ने एक अजीब वाक़या हुआ. एक पिता ने अपने नाबालिग बेटे को संपत्ति से बेदख़ल करने की धमकी दी तो बेटे ने अपने ही घर से नक़द और जूलरी चोरी कर ली. कानपुर पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा किया है. 10वीं क्लास के छात्र ने अपने ही घर से करोड़ों रुपये के गहने और नकदी चुरा ली. पुलिस के मुताबिक, इस लड़के ने अपने पिता को सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया था.
पूरी कहानी जानिए
कारोबारी के नाबालिग बेटे ने अपने ही घर में एक करोड़ रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. लड़के को गुस्सा था क्योंकि उसके पिता ने उसे संपत्ति से बेदखल करने की चेतावनी दी थी. लड़के ने अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ मिलकर इस चोरी की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया. पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी किए गए माल का नगदी समेत 60 फीसदी हिस्सा बरामद कर लिया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बेटे ने की थी साजिश
कानपुर के पनकी में संपत्ति से बेदखल करने की धमकी मिलने पर एक बिगड़ैल नाबालिक बेटे ने अपने ही पिता को ऐसा सबक सिखाया की उनकी जिंदगी की जमा पूंजी साफ कर दी. पनकी में रहने वाले एक कारोबारी के नाबालिग बेटे ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर घर से करीब एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी पर हाँथ साफ कर दिया. पुलिस ने नाबालिक बेटे समेत 5 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. और चोरी हुए माल का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा बरामद कर लिया है.
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के अनुसार, पनकी निवासी कारोबारी फजलगंज में कपड़ों पर डाई लगाने की फैक्टरी चलाते हैं. उनका बेटा 10वीं कक्षा का छात्र है. पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह 6 महीने पहले मोहल्ले के भानु, हिमांशु, आर्यन और आयुष्मान के संपर्क में आया था. गलत संगत और हरकतों के चलते पिता ने उसे संपत्ति से बेदखल करने की चेतावनी दी थी और उसे डांटा भी था. इससे नाराज होकर नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में चोरी की योजना बनाई.
योजना के तहत, नाबालिग और उसके दोस्तों ने दो दिन पूर्व घर से करीब 21 लाख रुपये नकद और लगभग 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. पुलिस ने किशोर और उसके 5 दोस्तों को पनकी नहर के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी हुए माल का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा बरामद कर लिया गया है. और बाकी का माल बरामद करने व फरार दोस्तो की भी तलाश की जा रही है. जिससे चोरी का बचा हुआ हिस्सा भी बरामद किया जा सके. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं