विज्ञापन

Pilibhit Encounter: 175000 का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, पप्पू मर्डर केस में चल रहा था फरार

पीलीभीत के SP सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि 28 मई को पप्पू गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ आज पुलिस का एनकाउंटर हुआ.

Pilibhit Encounter: 175000 का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, पप्पू मर्डर केस में चल रहा था फरार
मुठभेड़ के बारे में बताते पीलीभीत के SP सुकीर्ति माधव मिश्रा.
ANI

Pilibhit Police Encounter: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया. उस पर 1 लाख 75 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. यह आरोपी एक हत्याकांड में फरार चल रहा था, जबकि इस मामले में कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं.

पीलीभीत के SP सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि 28 मई को पप्पू गुप्ता की हत्या हो गई थी. मर्डर केस में शामिल कई आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था. मुखबिरी के बाद आरोपी के बारे में पता चला तो पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू की.

भागने के लिए पुलिस पर चलाने लगा गोली

जब पुलिस की टीम आरोपी तक पहुंची तो उसने गोली चलानी शुरू कर दी. उधर, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो उसको लग गई. पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपी से मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है.

ये हथियार हुए बरामद

आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक 32 बोर की पिस्तौल, एक देसी 315 बोर का हथियार और काफी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. आरोपी पर पीलीभीत एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जबकि DIG स्तर से 50,000 रुपये और AD स्तर से 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

यूपी के अन्य जिलों में भी हुए एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के बहराइच, बुलंदशहर और अलीगढ़ जिले में भी शनिवार रात एनकाउंटर हुआ है. बहराइच के SP विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में असलम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे थे. रामगांव पुलिस को इनमें से फिरोज के बारे में जानकारी मिली. आज पुलिस मुठभेड़ के दौरान फिरोज के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया. आरोपी पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं और उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था. उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है.

बुलंदशहर में एनकाउंटर

बुलंदशहर जिले में नाबालिग से रेप मामले के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी इरफान वांछित चल रहा था, जो अब पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है. आरोपी के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक खाली कारतूस और दो कारतूस बरामद हुए हैं. इसके अलावा रेप में इस्तेमाल किया गया एक अवैध चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है.

अलीगढ़ में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार फरमान.

अलीगढ़ में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार फरमान.

अलीगढ़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस मुठभेड़ में घायल

अलीगढ़ जिले के थाना जवां और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गोकश फरमान पुत्र शाहिद को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहा. वह रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल में काठे वाली गली में रहता है. SP सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि फरमान गोकशी के मामले में सितंबर 2025 से वांछित था. उसके पास से बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल, एक अवैध 315 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pilibhit Encounter, Pilibhit News, UP News, UP Police Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com