विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2018

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जन भर लोग घायल

बनारस के फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी गांव के समीप सोमवार दोपहर यात्रियों से भरी एक बस पलट गई. इस हादसे में दर्जन भर लोग घायल हुए हैं.

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जन भर लोग घायल
प्रतीकात्मक फोटो
  • वाराणसी में यात्रियों से भरी बस पलटी
  • इस हादसे में दर्जन भर लोग घायल हो गए
  • यात्रियों से भरी बस चौबेपुर से बाबतपुर जा रही थी
वाराणसी: बनारस के फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी गांव के समीप सोमवार दोपहर यात्रियों से भरी एक बस पलट गई. इस हादसे में दर्जन भर लोग घायल हुए हैं. हादसे में घायल यात्रियों का बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में  उपचार चल रहा  है. यात्रियों से भरी बस चौबेपुर से बाबतपुर जा रही थी. हादसा मंगारी गांव के समीप बाबतपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री से सटे अंधे मोड़ पर बस एक गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गयी.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी बस, 4 की मौत

हादसा होते ही या‌त्रियों की चीखपुकार सुनकर एयरपोर्ट परिसर में तैनात सीआईएसएफ के जवान भी दौड़ पड़े. जवानों ने मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला. सूचना के बाद पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं, घायल यात्रियों को बड़ागांव प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया गया.

VIDEO: इंदौर में DPS स्कूल बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 की मौत
हादसे में तीन महिलाओं सहित 12 यात्रियों को गंभीर चोटें पहुंचीं. इनमें तीन की हालत गंभीर है. क‌ुछ यात्रियों को हल्की चोटें पहुंचीं जिन्हें उपचार के बाद जाने दिया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com