विज्ञापन

वाराणसी में पुलिस टीम पर फायरिंग, एक सिपाही को लगी 3 गोलियां; पूरे इलाके में फोर्स तैनात

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में एक सिपाही को तीन गोलियां लगी हैं.

वाराणसी में पुलिस टीम पर फायरिंग, एक सिपाही को लगी 3 गोलियां; पूरे इलाके में फोर्स तैनात
गंभीर हालत में घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
NDTV
वाराणसी:

वाराणसी में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. लंका थाना क्षेत्र के आशुतोष नगर में हुई इस मुठभेड़ में एक जांबाज सिपाही को तीन गोलियां लगी हैं. घायल सिपाही को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को भी गोली मारकर घायल कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, लंका थाने की क्राइम टीम को नरिया तिराहे पर सुंदरपुर सब्जी मंडी के पीछे असलहा तस्करों के होने की सूचना मिली थी. सूचना पर चार सिपाहियों की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस को वहां तीन संदिग्ध युवक मिले. टीम ने दो युवकों को पकड़कर पूछताछ शुरू ही की थी कि तीसरे युवक ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

3 गोलियां खाकर गिरा जवान

बदमाशों की गोली से सिपाही अमित शुक्ला जमीन पर गिर पड़े. उन्हें एक गोली हाथ में और दो गोलियां पेट में लगी हैं. साथी पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

इस दौरान फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं मुठभेड़ में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है.

एक बदमाश को पकड़ लिया गया है.

एक बदमाश को पकड़ लिया गया है.

कौन हैं घायल सिपाही अमित शुक्ला?

घायल सिपाही अमित शुक्ला मूल रूप से प्रयागराज के करछना के रहने वाले हैं. उनके पिता का नाम सूर्य मणि शुक्ला है. परिवार में उनकी 3 साल की एक बेटी है. 

अमित पिछले तीन साल से लंका थाने में तैनात हैं और इससे पहले SOG में भी रह चुके हैं. उन्होंने ATS से भी ट्रेनिंग ली हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर खुद मौके पर पहुंच गए हैं. पूरे इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है. आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi News, Police Encounter, Varanasi, UP Crime News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com