वाराणसी में गंगा खतरे के निशान के ऊपर है. गंगा नदी के पानी बढ़ने की वजह से वरुणा का जलस्तर भी बढ़ गया है. निचले इलाकों में बाढ़ के पानी ने कई मोहल्लों को अपनी चपेट में ले लिया है. कई लोगों के घरों के भीतर पानी पहुंच चुका है. वरुणा नदी के तट के किनारे कोनिया नामक मोहल्ले में राहत और बचाव कार्य चल रहा था. बाढ़ से पीड़ित लोगों को राहत सामग्री देने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह वहां खुद मौजूद थे. वह एक ऊंची छत पर खड़े होकर राहत सामग्री का वितरण कर रहे थे. उसी समय दबाव बढ़ने की वजह से छत की दीवार टूट गई और जिलाधिकारी नीचे गिर गए. राहत की बात ये रही कि वह पानी में न गिरकर सीधे नाव पर गिरे.
PM मोदी के प्रशंसक ने भगवान हनुमान को चढ़ाया 1.25 किलो वजनी सोने का मुकुट, क्या है वजह?
वरुणा नदी में आई बाढ़ से बनारस के कई इलाके के लोगों के घरों में पानी घुसा है उसमें कोनिया इलाके में जिलाधिकारी जिस वक्त राहत कार्य कर रहे थे दीवाल टूट कर गिर गई वह खुद घायल हुए लेकिन बड़ी बात यह है कि अपनी चोट की परवाह न करते हुए जिलाधिकारी राहत कार्य में फौरन जुट गए pic.twitter.com/7V1cHwWSTv
— Ajay Singh (@AjayNDTV) September 19, 2019
इस नाव में एनडीआरएफ के बचावकर्मी भी मौजूद थे. बचावकर्मी ने जिलाधिकारी को बचाने की कोशिश की लेकिन वह सीधे नाव पर आकर गिरे. स्थिति को नियंत्रित करते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह तुरंत खड़े हो गए. और दीवार टूटने की वजह से गिरी ईंटों को नाव से बाहर निकालने लगे. इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. जिलाधिकारी की मुस्तैदी और जज्बे को देख इलाके लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि जिलाधिकारी को चोटें भी आईं, बावजूद इसके उन्होंने राहत कार्य को धीमा नहीं होने दिया और इस काम को आगे बढ़ाते चले. डीएम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
खाने का बिल आया 180 रुपये, ढाबा मालिक से पूछा तो लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर मार डाला
वाराणसी में लगातार बढ़ रहे गंगा और वरुणा नदी के जल स्तर से पूरा इलाका प्रभावित है. दर्जनों गांव और मोहल्ले इसकी चपेट में आ चुके हैं. लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर विस्थापित होने को मजबूर हैं. जिला प्रशासन लगातार लोगों की देखभाल कर रहे है तो वहीं राज्य सरकार पर इस पर निगाहें बनाए हुए है.
Video: गंगा की बाढ़ में डूबा अस्सी घाट, घर दुकानें भी जलमग्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं