विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2018

प्रधानमंत्री आवास योजना : सात लाख से अधिक आवासों को पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में पहले नंबर पर

उत्तर प्रदेश आवास निर्माण में सबसे निचले पायदान पर था लेकिन राज्य सरकार के प्रयासों से अब प्रथम स्थान पर है.

प्रधानमंत्री आवास योजना : सात लाख से अधिक आवासों को पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में पहले नंबर पर
फाइल फोटो
लखनऊ: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश ने एक साल के भीतर 31 मार्च, 2018 तक 771073 घरों का निर्माण पूरा कर लिया है. गरीबों के लिए बनने वाले इन सभी आवासों को नौ माह के रिकार्ड समय में पूरा किया गया है. प्रदेश के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेन्द्र सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि व्यय की गयी है, जिसे सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचा दी गयी.

केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों का कारपेट एरिया बढ़ाया

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत 20 नवम्बर, 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगरा से किया था. वर्ष 2016-17 और 2017-18 दोनों वर्षों के समेकित लक्ष्यों के अधीन एक ही वर्ष 2017-18 में आवासों का निर्माण पूरा किया गया है.

वीडियो : एमआईजी भी अब पीएम आवास योजना के दायरे में

उन्होंने बताया कि पहले उत्तर प्रदेश आवास निर्माण में सबसे निचले पायदान पर था लेकिन राज्य सरकार के प्रयासों से अब प्रथम स्थान पर है.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Awas Yojana, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com