विज्ञापन

दिवाली पर लखनऊ में सस्ता फ्लैट खरीदने का मौका, देनें होंगे केवल साढ़े 7 लाख, मिलेगी ढाई लाख की सब्सिडी

LDA की नगर विस्तार योजना के तहत बागेश्वरी अपार्टमेंट में फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत किफायती दरों पर फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

दिवाली पर लखनऊ में सस्ता फ्लैट खरीदने का मौका, देनें होंगे केवल साढ़े 7 लाख, मिलेगी ढाई लाख की सब्सिडी
लखनऊ में मिल रहा है सस्ता फ्लैट
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • लखनऊ में सस्ता फ्लैट बुक कराने का मौका.
  • 7.50 लाख रुपये में मिल रहा सस्ता फ्लैट.
  • LDA की 1248 फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली पर अपना घर खरीदने चाहते हैं तो लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) एक बेहतरीन योजना लेकर आया है. LDA की नगर विस्तार योजना के तहत बागेश्वरी अपार्टमेंट में फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत किफायती दरों पर फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन पर सरकार की ओर से सब्सिडी का फायदा भी मिलेगा. लखनऊ विकास प्राधिकरण की इस नई आवासीय योजना में कुल 1,248 फ्लैटों की बुकिंग शुरू की गई है. जिन्हें दो अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है.

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किफायती फ्लैट

PMAY के तहत मिलने वाले किफायती फ्लैट्स के 312 यूनिट्स हैं. जिसका क्षेत्रफल 40.12 वर्ग मीटर है. इन फ्लैटों की मूल कीमत 8.99 लाख रुपये तय की गई है. इसके लिए पात्र आवेदकों को 2.5 रुपये लाख तक की सब्सिडी का फायदा भी मिलेगा. लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 2.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी. सब्सिडी मिलने के बाद इन फ्लैटों कीमत घटकर करीब साढ़े 7 लाख रुपये हो जाएगी.

2-BHK मध्यम वर्गीय फ्लैट्स

दो बेडरूम हॉल और किचन यानी 2-BHK फ्लैट्स की यूनिट 936 है. जिसका क्षेत्रफल 55.25 वर्ग मीटर है. इन मध्यम वर्गीय फ्लैट्स की कीमत 35 लाख रुपये रखी गई है.

एलडीए की अन्य योजनाओं को मिला शानदार रिस्पांस

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, शहर की प्राइम लोकेशन पर लाई जा रही LDA की आवासीय योजनाओं को काफी रिस्पांस मिल रहा है. उन्होंने बताया कि हाल ही में डालीबाग स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के 72 फ्लैटों के लिए 8,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, और अटल बिहारी वाजपेयी योजना में भी सभी फ्लैटों की सफल बुकिंग दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें | दिल्ली में मात्र 15 लाख रुपए में मिल रहा है DDA का फ्लैट, दो घंटे में ही हो गई 2500 बुकिंग, ऐसे करें अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LDA Flats Scheme, Lucknow LDA Scheme, Lucknow Flat Scheme, Uttar Pradesh, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com