विज्ञापन

नोएडा की सोसाइटी में डॉग की मौत पर बवाल, लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, पुलिस तक बुलानी पड़ी

घटना के विरोध में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. पुलिस और नोएडा अथॉरिटी की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची और सुरक्षा बढ़ा दी गई.

नोएडा की सोसाइटी में डॉग की मौत पर बवाल, लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, पुलिस तक बुलानी पड़ी
नोएडा में कुत्ते की मौत पर बवाल हो गया.

नोएडा के सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक पालतू पग डॉग की मौत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि एक खतरनाक विदेशी नस्ल के कुत्ते ने पग डॉग पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया. मृत पग डॉग के मालिक ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ थाना फेज-2 में शिकायत दर्ज कराते हुए FIR कराई है. मामले में आरोप लगाया गया है कि हमलावर कुत्ते को नियंत्रण में नहीं रखा गया, जिसके कारण यह दुखद घटना हुई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस और अथॉरिटी टीम मौके पर पहुंची

बढ़ते विवाद को देखते हुए नोएडा अथॉरिटी और पुलिस की संयुक्त टीम बुधवार को सोसाइटी पहुंची. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की. हालांकि जिस कुत्ते पर हमला करने का आरोप है, उसकी मालकिन मौके पर मौजूद नहीं मिली. कुछ रेजिडेंट्स का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद वह वहां से चली गई.

न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में भारी नाराजगी देखी गई. निवासियों ने मृत पग डॉग की तस्वीर के सामने मोमबत्तियां जलाकर उसे श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला. बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. स्थिति को देखते हुए सोसाइटी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-

अमेरिका से लौटे NRI की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों ने कार का पीछा कर बरसाईं गोलियां

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 426.46 करोड़ की संपत्ति की अटैच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, Dog Attack, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com