विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2017

उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम पर ट्रेन में हमला, सात सदस्‍य घायल

उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें सात सदस्य घायल हो गए.

उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम पर ट्रेन में हमला, सात सदस्‍य घायल
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • देवरिया जिले से ट्रेन में चढ़े थे अज्ञात हमलावर
  • रिजर्व कोच में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे कुछ युवक
  • घायलों में टीम के कोच गोपाल श्रीवास्‍तव भी शामिल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें सात सदस्य घायल हो गए. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, ये अज्ञात हमलावर मंगलवार को देवरिया जिले से ट्रेन में चढ़े थे. यह घटना देवरिया में भटपारानी रेलवे स्टेशन के पास ग्वालियर-बरूनी एक्सप्रेस में हुई. फुटबॉल खिलाड़ी अपने कोच के साथ बिहार के समस्तीपुर में राज्य स्तर के टूर्नामेंट से हिस्सा लेकर लौट रहे थे. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस हमले में टीम के सात सदस्यों को चोटें आई हैं और इसमें टीम के कोच विनय गोपाल श्रीवास्तव भी शामिल हैं. घायलों को देवरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: उत्‍तरप्रदेश में कोहरे के कारण कार-ट्रक टकराए, चार लोगों की मौत

खिलाड़ियों के लिए रिजर्व कोच में कुछ स्थानीय युवा जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद यह घटना घटी. एक युवक ने चैन खींचकर अपने दोस्तों को खिलाड़ियों के लिए आरक्षित डिब्बे में प्रवेश दिलाया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जबरन आरक्षित डिब्बे में घुसे इन युवाओं ने लाठियों से फुटबॉल खिलाड़ियों पर हमला किया. इस हमले में कोच श्रीवास्तव और अंशुमन सोनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अभिषेक प्रजापति, भारती गुप्ता, राजीव शर्मा और दो अन्य खिलाड़ियों को भी चोटें लगी हैं.
वीडियो: बनारस के घाट की सफाई में जुटी छात्राएं
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का कहना है कि उन्होंने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फुटबॉल खिलाड़ियों से मिली जानकारी के तहत उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Football Team, Attacked, 7 Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com