विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2019

5 साल के बच्चे को किडनैप कर 20,000 रुपए में बेचा, पुलिस ने फिर यूं दबोचा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को कथित तौर पर 5 साल के एक बच्चे की किडनैपिंग करने और उसे 20 हजार रुपए में बेचने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read in
5 साल के बच्चे को किडनैप कर 20,000 रुपए में बेचा, पुलिस ने फिर यूं दबोचा
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को कथित तौर पर 5 साल के एक बच्चे की किडनैपिंग करने और उसे 20 हजार रुपए में बेचने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक बच्चे को एक घंटे के भीतर ही बचा लिया गया और आरोपी के पास से 19,000 रुपए कैश बरामद किया है. एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा, आरोपी प्रवीण बच्चे का रिश्तेदार है. बच्चे के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं.

शहीद इंस्पेक्टर के 4 साल के बेटे को गोद में लेकर फूट-फूटकर रो पड़े श्रीनगर के SSP, फोटो वायरल

एसएसपी ने बताया कि बच्चे के माता-पिता मजदूरी के काम पर गए हुए थे, जब प्रवीण अपनी पत्नी रेनु के साथ उसके घर सहारनपुर में सरसवा इलाके के सलोनी गांव पहुंचे और यहां से उन्होंने बच्चे को अपने साथ सुल्तानपुर के पास गांव में ले गए. उन्होंने जानकारी दी कि प्रवीण ने बच्चे को एक दंपति को बेच दिया. दंपति के पास तीन लड़कियां थीं.

दिल्ली: मुखर्जी नगर में फिर हुआ हंगामा, अकाली दल के विधायक और पत्रकार से हाथापाई, देखें VIDEO

बच्चे के माता-पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. प्रवीण से पूछताछ की गई और बाद में उसने गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी को सुल्तानपुर के गांव से पकड़ा, जहां पुलिस ने बच्चे को बचाया. लेकिन जिस दंपति ने बच्चे खरीदा था, वह वहां भाग निकले. (इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, UP Crime, Saharanpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com