विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2018

उत्तर प्रदेश : जौनपुर में दर्शनार्थियों से भरी जीप वाहन से टकरायी, 5 लोगों की मौत

जौनपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक जीप के सड़क किनारे खड़े एक वाहन से जा टकराने से पांच लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य जख्मी हो गये.

उत्तर प्रदेश : जौनपुर में दर्शनार्थियों से भरी जीप वाहन से टकरायी, 5 लोगों की मौत
जौनपुर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक जीप के सड़क किनारे खड़े एक वाहन से जा टकराने से पांच लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य जख्मी हो गये. अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पाण्डेय ने आज यहां बताया कि वाराणसी के कठिराव से कुछ लोग दो जीप बुक करके इलाहाबाद स्थित कड़े मानिकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे. शुक्रवार/शनिवार की रात करीब एक बजे उनमें से एक जीप जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर मछलीशहर के निकट निजामुद्दीनपुर के पास एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश में सड़क के किनारे ढाबे के पास खड़े एक वाहन से जा टकरायी. 

 उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक की वाहन से जोरदार टक्कर, 10 की मौत, 8 लोग घायल

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पाण्डेय ने बताया कि इस हादसे में जीप सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतकों में मनोज पटेल (28), जय प्रकाश (35) और उनकी पत्नी सरिता देवी (33) सुशीला (34) तथा शर्मिला (22) शामिल हैं.पाण्डेय ने बताया कि हादसे में सात अन्य लोग भी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं. 

उत्तर प्रदेश : जौनपुर में महिला तीन बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Jaunpur District
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com