विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2019

यूपी पुलिस का नया कारनामा, थाने से पिस्तौल के बाद गायब हो गईं शराब की 486 पेटियां

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में साल 2017 और 2018 में छापेमारी के दौरान जब्त की गईं शराब की 486 पेटियां पुलिस थाने से गायब हो गई हैं.

यूपी पुलिस का नया कारनामा, थाने से पिस्तौल के बाद गायब हो गईं शराब की 486 पेटियां
तस्वीर: प्रतीकात्मक
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में साल 2017 और 2018 में छापेमारी के दौरान जब्त की गईं शराब की 486 पेटियां पुलिस थाने से गायब हो गई हैं. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. थाना प्रभारी (एचएचओ) एस कुमार ने बताया कि बुधवार को तितावी पुलिस थाने के मालखाने से शराब की जब्त पेटियां गायब होने का मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि मालखाने के प्रभारी जगबीर सिंह के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है.

5 साल के बच्चे को किडनैप कर 20,000 रुपए में बेचा, पुलिस ने फिर यूं दबोचा

पिछले साल भी तितावी पुलिस थाने के मालखाने से एक अपराधी से जब्त की गई नौ एमएम की पिस्तौल कथित रूप से गायब हो गई थी. बता दें कि यह शराब 2017 और 2018 में छापेमारी के दौरान जब्त की गईं थी. एक ही थाने से पहले पिस्तौल और फिर शराब की पेटियां गायब हो जाने के बाद अधिकारियों को जवाब दे पाना मुश्किल हो रही है.

पत्नी को दिया 'तीन तलाक' तो पति हुआ गिरफ्तार, सीएम योगी के दखल के बाद हुई कार्रवाई

फिलहाल तो जांच और कार्रवाई की बात कही जा रही है. देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार जांच में क्या सामने आता है. क्या पुलिस की मिली भगत से सामान गायब हो रहा है या फिर पुलिस की नाक के नीचे से कोई शातिर सामान की चोरी कर रहा है. 

पुलिस ने कुछ ही घंटों में किडनैपर्स के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarnagar, UP Police, Liquir Carton Missing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com