विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2026

UP SIR: यूपी में अब 6 मार्च तक वोटर कार्ड में ठीक कराएं गलतियां, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

UP SIR: यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने जनता की मांग को देखते हुए आयोग से समय बढ़ाने का अनुरोध किया था. वहीं, दिल्ली मुख्यालय ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है.

UP SIR: यूपी में अब 6 मार्च तक वोटर कार्ड में ठीक कराएं गलतियां, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

UP SIR: उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के लिए राहत भरी खबर है. अगर आप अब तक अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं करा पाए हैं या कोई सुधार करवाना चाहते हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश में चल रहे एसआईआर अभियान की समय सीमा को बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों बढ़ी डेडलाइन?

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने जनता की मांग को देखते हुए आयोग से समय बढ़ाने का अनुरोध किया था. वहीं, दिल्ली मुख्यालय ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है.

पहले भी बढ़ाई गई एसआईआर की समय सीमा

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में एसआईआर की समय सीमा बढ़ाकर 26 दिसंबर तक कर दिया था. उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को होना था. दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 14 दिन के लिए अभियान की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था.चुनाव आयोग ने उनकी मांग मानते हुए एसआईआर की समय सीमा 15 दिन के लिए बढ़ा दी थी. चुनाव आयोग के मुताबिक एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध बनाना है.

यह भी पढ़ें - कहां गए यूपी के 3 करोड़ वोटर्स? SIR में नहीं मिला रिकॉर्ड, क्‍या EC आज लेगा अहम फैसला

यह भी पढ़ें- 'PDA का नाम काटने की साजिश रच रहा चुनाव आयोग', SIR पर अखिलेश का बड़ा आरोप, BJP का पलटवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP SIR, UP SIR Campaign, UP SIR Details, UP SIR List, Up Sir List 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com